AHMEDABAD : वटवा डीजल शेड में मंडल रेल प्रबंधक तरुण जैन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वटवा डीजल शेड एस.पी. गुप्ता की उपस्थिति में साल मल्टी स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल की ओर से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया.
इसमें रेलकर्मचारियों एवं उनके परिजनों की साल हॉस्पिटल कार्डियक टीम के डॉक्टरों ने शारीरिक जांच की. बीपी, पल्स, हार्टबिट, शुगर, ECG की जांच कर जरूरी दवा व सलाह दी गयी.

रेलकर्मी का ईसीजी करती डॉक्टरों की टीम
शारीरिक जांच के साथ-साथ सीनियर डीएमई और साल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कर्मचारियों को CPR देने की तकनीक डेमो कर बतायी. बताया कि इसका उपयोग कर कार्डिएक अरेस्ट या ब्रेन हेमरेज जैसी जानलेवा स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए की जा सकती है.
कैंप में 230 से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं चिकित्सकीय सलाह ली. आयोजन में संजय सूर्यबली व यूनियन के लोगों ने सहयोग किया.
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































