Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » AILRSA के महाधिवेशन में निजीकरण का विरोध और श्रम कोड पर संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित
    रेल यूनियन

    AILRSA के महाधिवेशन में निजीकरण का विरोध और श्रम कोड पर संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 30, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    23rd BGM of All India Loco Running Staff Association (AILRSA) held in Vijayawada
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आंध्र प्रदेश के विजयावाड़ा में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) का 23वां बीजीएम आयोजित 
    • तीन दिन तक चले अधिवेशन सह स्वर्ण जयंती समारोह में रेलवे व लोको पायलटों की वर्तमान स्थिति पर हुआ गहन मंथन 
    • नयी कमेटी में एमएन प्रसाद को अध्यक्ष, केसी जेम्स को जेनरल सेक्रेटी, मोहन चंद्र पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया 
    • टाटानगर के पारस कुमार को Asst. Secretary General का मिला दायित्व, 76 सदस्यीय कमेटी की घोषणा 

    VIJAYAWADA : आंध्र प्रदेश के विजयावाड़ा में आयोजित ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के 23वीं केंद्रीय बीजीएम के अंतिम दिन 30 नवंबर बुधवार को सर्वसम्मति से रेलवे में निजीकरण का विरोध और श्रम कोड पर संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया गया. तीन दिन तक चले अधिवेशन सह स्वर्ण जयंती समारोह में वक्ताओं ने रेलवे की वर्तमान स्थिति को गंभीर चिंता का विषय बताया. नेताओं ने निजीकरण, आउटसोर्सिंग को बंद करने और रेलवे में रेलवे संपत्तियों की बिक्री को बंद करने का सरकार से अनुरोध किया.

    President MN Prasad speaking at the 23rd BGM of AILRSA

    नेताओं ने नये श्रम श्रम को मजदूरों के शेाषण का हथियार करार दिया. अधिवेशन के अंतिम दिन पारित प्रस्तावों में कार्यप्रणाली में सुधार, डयूटी ऑवर घटाने, सुरक्षा पर ध्यान बढ़ाने, तकनीकी बदलाव में लोको पायलटों पर बढ़ रहे मानसिक दबाव को कम करने की मांग की गयी. इस दौरान नयी कमेटी का भी गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से एमएन प्रसाद को अध्यक्ष, केसी जेम्स को जेनरल सेक्रेटी, मोहन चंद्र पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा 76 सदस्यों वाली कार्यसमिति की घोषणा की गयी.

    General Secretary KC James showing solidarity in 23rd BGM of AILRSA

    इससे पहले 28 नवंबर को विजयावाड़ा में AILRSA के 23वीं केंद्रीय बीजीएम का उदघाटन श्रमिक नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद व सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन ने किया. उन्होंने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया. जो रेलवे पार्सल कार्यालय से जिमखाना ग्राउंड तक गयी. इसके बाद जिमखाना मैदान में सभा का आयोजन किया गया. तीन दिनों तक चले ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के अधिवेशन में नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. निजीकरण, आउटसोर्सिंग प्रणाली और रेलवे संपत्तियों की बिक्री को तत्काल बंद करने का अनुरोध किया.

    प्राइवेटाइजेशन देश को काफी नुकसान पहुंचाने वाला कदम है. बढ़ते निजीकरण के कारण संगठन धीरे-धीरे निजी हाथों में जा रहें हैं. AILRSA इसमेंप्रभावशाली भूमिका निभा सकता है. सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करें और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाये.

    बासुदेब आचार्य, पूर्व सांसद और संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष, भारतीय रेलवे

    अधिवेशन में एमएलसी केएस लक्ष्मण राव ने रेलवे में कर्मचारियों को कम करने के लिए सरकार को दोषी ठहराया और कर्मचारियों से निजीकरण के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया. AILRSA के केंद्रीय उपाध्यक्ष टी हनुमैया और निवर्तमान महासचिव एमएन प्रसाद ने मांग की कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए क्रैक स्पेशल चलाए कि वे मुख्यालय तक पहुंचें, छुट्टी मंजूर करें, साप्ताहिक अवकाश दें, रनिंग स्टाफ को ‘गहन श्रेणी’ के तहत घोषित करें और रिक्तियों को भरें. नेता हरिलाल, पीएस सूर्या प्रकाशम और राजीब गुप्ता ने केंद्र से राष्ट्रीय पेंशन योजना को खत्म करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, महिला लोको पायलटों के लिए सुविधाएं प्रदान करने और रनिंग स्टाफ के लिए दो दिनों के लिए लगातार रात्रि ड्यूटी को प्रतिबंधित करने की अपील की.

    Paras Kumar became the Assistant Secretary General of AILRSA

    अधिवेशन के बाद पारित प्रस्तावों में  रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार करने, डयूटी आवर घटाने, सुरक्षा पर जोर देने, तकनीकी चेंज में लोको पायलटों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को कम करने, उन्होंने छोटी-मोटी चूक पर चार्जशीट और रिमूव फ्रार्म सर्विस का दंड देने की प्रक्रिया में बदलाव करने, लोको पायलटों को 4800 का और सहायक लोको पायलट को 4200 का ग्रेड पे देने समेत कई मांगें शामिल की गयी. इन मांगों को रेलवे बोर्ड के समझ रखा जायेगा. अधिवेशन में ऑल इंडिया डिफेंस इम्पलाई एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरीटी श्रीकुमार, दक्षिण रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के एस हरिलाल, एनएफआईआर और एआईआरएफ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

     ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) की नयी कमेटी 

    #AllIndiaLocoRunningStaffAssociation #IndianRailways  #GoldenJubileeCelebrations #AILRSA

    AILRSA All India Loco Running Staff Association Golden Jubilee Celebrations IndianRailways
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleहमें रेलमंत्री पर भरोसा है, लेकिन सरकार की नीति और नीयत पर नही : शिवगोपाल
    Next Article ट्रेनों में लगाये जा रहे फॉग सेफ डिवाइस, दूसरी ओर, थोक के भाव रद्द की जा रही ट्रेनें
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group