Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » कोल्हान की बेटी ने तैयार किया है कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन के लिए व्रैप ग्राफिक, पीएम ने की कार्य की सराहना
    रेलहंट स्पेशल

    कोल्हान की बेटी ने तैयार किया है कर्नाटक भारत गौरव ट्रेन के लिए व्रैप ग्राफिक, पीएम ने की कार्य की सराहना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 12, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    MMDI के सहयोगियों के साथ नंदिनी सुमन, बायें से दूसरी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आदित्यपुर के उद्योगपति गंगा प्रसाद शर्मा की पोती हैं नंदिनी सुमन, बेंगलुरु की MMDI में हैं कार्यरत
    • काशी, अयोध्या व प्रयागराज के मंदिरों की कलाकतियों को संकलित कर 200 घंटों में तैयार की ग्राफिक

    BENGALURU/JAMSHEDPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 10 नवंबर को कर्नाटक के बेंगलुरु स्टेशन से वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के लिए भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन (Bharat Gaurav Kashi Yatra train) को झंडी दिखाकर रवाना किया. दक्षिण से काशी को जोड़ने वाली इस धार्मिक यात्रा ट्रेन के लिए व्रैप ग्राफ़िक तैयार करने का काम कोल्हान की बेटी नंदिनी सुमन ने किया है. नंदिनी सुमन आदित्यपुर के उद्योगपति गंगा प्रसाद शर्मा की पोती और संजय शर्मा और सुमन शर्मा की बेटी हैं. इनका लौहनगरी से भी गहरा नाता रहा है, कारण यह कि वह शहर की समाजसेवी मीरा शर्मा की भतीजी हैं. ट्रेन की रवानगी के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत गौरव रेल, देश के आस्था और अध्यात्म के स्थलों को जोड़ने के साथ ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूत कर रही है.

    भारत गौरव रेल, देश के आस्था और अध्यात्म के स्थलों को जोड़ने के साथ ही "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को भी मजबूत कर रही है: पीएम @narendramodi जी pic.twitter.com/jKEjgjdB65

    — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 11, 2022

    कर्नाटक भारत गौरव – काशी दर्शन ट्रेन को सजाने-संवारने से लेकर धार्मिक महत्व को देखते हुए काशी, अयोध्या और प्रयागराज स्थित महत्वपूर्ण मंदिरों के चित्र और कलाकृतिओं से इसे सुशोभित किया गया है. इस कार्य का दायित्व रेलवे ने बेंगलुरु के MMDI कंपनी में दिया था. प्रॉजेक्ट के लिए करीब 16000 स्क्वायर फीट की ट्रेन व्रैप ग्राफ़िक बनाने की ज़िम्मेदारी नंदिनी सुमन को सौंपी गयी थी.

    भारत की महान सभ्यता, संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास को दर्शाने का प्रयास

    नंदिनी सुमन ने रेलंहट को बताया कि भारत की महान सभ्यता, संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास को दर्शाने और धार्मिक जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए काशी, अयोध्या और प्रयागराज की महत्वपूर्ण मंदिरों के चित्र और कलाकृतियों को संकलित करना पड़ा. इस तरह लगभग 200 घंटों की कड़ी परिश्रम के बाद वह इस ग्राफिक को तैयार कर सकीं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु स्टेशन से इस ट्रेन को काशी के लिए रवाना किया. इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा उपस्थित मंत्रियों और अधिकारियों ने नंदिनी के कार्य की सराहना की. इस ट्रेन की धार्मिक महत्व को देखते हुए हमने इसे काशी , अयोध्या एवम् प्रयागराज स्थित महत्वपूर्ण मंदिरों के चित्र और कलाकृतिओं से सुशोभित करने का निर्णय लिया गया था.

    नंदिनी सुमन, ग्राफ़िक डिज़ाइनर

    करीब 16000 स्क्वायर फीट की ट्रेन व्रैप ग्राफ़िक के लिए मैंने काशी, अयोध्या और प्रयागराज की महत्वपूर्ण मंदिरों के चित्र और कलाकृतिओं संकलित किया. इस तरह लगभग 200 घंटों की कड़ी परिश्रम के बाद वह इस ग्राफिक को तैयार कर सकी. मेरे कार्य की बहुत ही सराहना की गई. मैं चाहूंगी कि आगे भी अपने देश के विकास कार्यों का हिस्सा बन सकूं.
    नंदिनी सुमन, MMDI, बेंगलुरु

    एनआईटी डीएवी से की पढ़ाई, NIFT भुवनेश्वर से स्नातक कर शुरू किया ग्राफिक डिजाइनर का कैरियर 

    नंदिनी सुमन की बुआ मीरा शर्मा ने बताया कि उनका पूरा परिसर समाज सेवा और आर्ट से जुड़ा है. उनकी एक बहन माधुरी शर्मा दिल्ली में आर्टिस्ट है. आदित्यपुर स्थित एनआईटी डीएवी स्कूल से नंदिनी ने शिक्षा शुरू की. उसकी बचपन से ही कला में दिलचस्पी थी. पेंटिंग सीखने के लिए 8.5 साल का प्रशिक्षण भी लिया. 12वीं की पढ़ाई के बाद NIFT भुवनेश्वर से स्नातक हासिल कर ग्राफ़िक डिज़ाइनर में कैरियर शुरू किया. गूगल, रोल्स रॉयस, क्वेंटेली, टी हब, अलकोन आदि कंपनियों में वह इनवायरन्मेंटल ग्राफ़िक डिज़ाइन एवम् ब्रांड कम्युनिकेशन डिज़ाइन पर काम वह काम कर चुकी है.

    #WrapGraphic #BharatGauravTrain #MMDIBengaluru #Indianrail #NandiniSuman #GraphicDesigner #KarnatakaIndiaPride

    Bharat Gaurav Train GraphicDesigner INDIANRAIL KarnatakaIndiaPride MMDI Bengaluru Nandini Suman Wrap Graphic
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर की रेलवे कालोनियों में व्यवस्थागत कमियों को दूर किया जायेगा : एडीइएन
    Next Article Railway News : कंफर्म टिकट को रेलवे ने किया रद्द, महिला यात्री को 35,000 हजार जुर्माना देने का आदेश
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    Latest Posts

    37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया

    November 27, 2026

    रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का एक्शन, चंद्रकोना रोड स्टेशन से ₹1.34 लाख के टिकटों संग आरोपी दलाल गिरफ्तार

    November 26, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान, रेलवे की उच्च स्तरीय टीम ने किया सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों से की बात

    November 26, 2026

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group