Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

टाटानगर की रेलवे कालोनियों में व्यवस्थागत कमियों को दूर किया जायेगा : एडीइएन

JAMSEDEDPUR : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के साथ बैठक में सहायक मंडल अभियंता, टाटानगर एचपी सतपति रेलवे कालोनियों में व्यवस्थागत कमियों को दूर की बात कही. स्थानीय कंस्ट्रक्शन रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने रेलवे कॉलोनियों की बदहाली की ओर मंडल अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया.

बागबेड़ा, ट्रैफिक, गोलपहाड़ी, खासमहाल, कैरेज एवं लोको रेलवे कॉलोनी के आवासों में ओवरहैड टैंक लगाने, क्षतिग्रस्त आउटलेट पाइप की मरम्मत कराने, क्वार्टरो के छत से पानी के रिसाव को रोकने के लिए मोपलाई करवाने, आवासों के ऊपर उग आयी झाड़ियों को कटवाने, रंग रोगन करवाने, कूड़ादान लगवाने और उसकी नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने, टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, ड्रेनेज दुरुस्त कराने, क्वार्टर व सड़क के बीच पाथवे बनवाने, रेलवे कॉलोनीओ के चारों ओर चहारदीवारी कराने, बागबेड़ा बाल उद्यान की मरम्मत कराने, रेलवे कॉलोनी का पानी का बहाव केंद्रीय विद्यालय परिसर की ओर होने से आ रही परेशानियों पर चर्चा की गयी.

एडीइएन एचपी सतपति ने आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं को दुरुस्त करने की बात कही. इस मौके पर टाटानगर शाखा अध्यक्ष अजय शर्मा, शाखा सचिव मुद्रिका प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भी के ठाकुर, मंडल संयुक्त सचिव नीलसन प्रधान, टाटानगर शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साहू, सचिव पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष विजेंद्र साव, मनोज कुमार शाह, संजीव कुमार संजवाल, प्रदीप कुमार यादव, वरुण कुमार, संजीव कुमार, सूरज कुमार, हीरालाल सिंह, राहुल कुमार, प्रदीप प्रसाद, दिलीप कुमार प्रधान, मुन्ना कुमार, वीरेंद्र कुमार व वरुण प्रसाद उपस्थित थे.

#AssistantDivisionalEngineerTatanagar  #OBCRailwayEmployeesUnion #Tatanagar #JamshedpurNews #RailwayNews

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...