Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी से समन्वय बनायेंगे आरपीएफ जवान

जमशेदपुर. यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. अपराध मुक्त रेल सेवा हमारा लक्ष्य है. यह बातें शनिवार को रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने कहीं. आरपीएफ की मंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में आयोजित की गई थी. आयुक्त ने कहा कि जीरो क्राइम पर फोकस करके काम करना है. रेल सुरक्षा के लिए आरपीएफ के साथ जीआरपी भी है. दोनों की टीम आपस में समन्वय बनाकर बेहतर काम करें. इसके लिए अधिकारी स्तर से सकारात्मक पहल होनी चाहिए. इसके बाद ही अपराध मुक्त रेल सेवा का लक्ष्य पूरा हो सकता है. बैठक में पूर्व में घटित अपराध पर चर्चा की गई. साथ लंबित केस का जल्द निपटारा करने की बात कही. इसमें टाटानगर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट, सभी पोस्ट प्रभारी प्रभारी शामिल हुए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...