Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे ने भर्ती नियम में किये बदलाव, तीन शर्तों के साथ होगी परीक्षा
    देश-दुनिया

    रेलवे ने भर्ती नियम में किये बदलाव, तीन शर्तों के साथ होगी परीक्षा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 10, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलवे ने भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब युवाओं को रेलवे की नौकरी पाने के लिए पहले तीन शर्तें पूरी करनी होंगी,  26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया. देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एएलपी और टेक्नीशियन के कुल 26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है. 3 फरवरी 2018 दिन शनिवार से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
    ये तीन शर्तें रखी गई हैं.

    पांच गुना अधिक देना होगा शुल्क 

    इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पांच गुना ज्यादा शुल्क देना होगा. आवेदन के दौरान आधार नंबर अनिवार्य नहीं होगा. साथ ही ऑनलाइन आवेदन में भर्ती बोर्ड और पद के विकल्प का कॉलम खत्म कर दिया गया है.

    पहली बार की गई यह बढ़ोतरी

    आरआरबी के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क बढ़ा दिया है. जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपए की जगह अब 500 रुपए देने होंगे. यह पहला मौका है जब भर्ती बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले आवेदन शुल्क में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है. इसके पूर्व एएलपी की भर्ती परीक्षा के लिए 100 रुपए शुल्क लिया जाता था.
    एससी/एसटी का शुल्क वापिस कर दिया जाएगा

    वहीं एससी/एसटी के अभ्यर्थियों से भी पहली बार आरआरबी ने 250 रुपए आवेदन शुल्क मांगा है, लेकिन यह शुल्क वापिस कर दिया जाएगा. पर यह उन्हें ही वापिस किया जाएगा, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे. आवेदन शुल्क वापिस लेने के लिए संबंधित अभ्यर्थी को रेलवे के साथ अपनी बैंक डिटेल शेयर करनी होगी. जिसके बाद उनके खातों में फीस रिफंड का पैसा आ जाएगा. इसके पूर्व एससी/एसटी अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क लिए जाने का प्रावधान नहीं था.

    आधार नहीं होगा अनिवार्य

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ली जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के दौरान अभ्यर्थियों के लिए अब आधार नंबर अनिवार्य नहीं होगा.आधार की अनिवार्यता से जुड़ा मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में भर्ती बोर्ड नहीं चाहता कि परीक्षा को लेकर किसी भी तरह का कोई कानूनी विवाद हो. इसलिए इसकी अनिवार्यता नहीं रखी गई है. असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा के आवेदन में आधार नंबर का कॉलम रहेगा.

    बड़ा झटकाः अब एक बोर्ड, एक पद, एक आवेदन

    आरआरबी ने अपने परीक्षार्थियों को एक बड़ा झटका दिया है. आरआरबी की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन में भर्ती बोर्ड और पद के विकल्प का कॉलम खत्म कर दिया गया है. अभी तक अभ्यर्थी एक से ज्यादा भर्ती बोर्ड और समान शैक्षणिक योग्यता वाले अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. इस बार आवेदन करने के बाद एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा.
    इस टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों से लगभग एक माह बाद बोर्ड और पद के विकल्प के बारे में एसएमएस या रजिस्टर्ड ई-मेल द्वारा पूछा जाएगा. दरअसल पूर्व में हुई परीक्षाओं के दौरान एक से ज्यादा बोर्ड के लिए आवेदन करने की वजह से आवेदन पत्रों की संख्या काफी हो जाती थी. फिलहाल इस बार यह व्यवस्था समाप्त किए जाने से ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या में कमी आने की संभावना है.

    rrb-changed-exam-rule
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसतना में मालगाड़ी के 2 डिब्बे बेपटरी, आवागमन प्रभावित
    Next Article यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी से समन्वय बनायेंगे आरपीएफ जवान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    देश-दुनिया

    स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

    September 22, 2026
    रेलवे जॉब्स

    रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

    September 22, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group