जबलपुर: एक तरफ सरकार बुलेट ट्रेने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ आए दिन होती ट्रेन दुर्घटनाएं अपने आप में सवाल पैदा करती हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है जहां एक सीमेंट से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है. हादसे में हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. पश्चिम मध्य क्षेत्र (डब्लूसीआर) की जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को सीमेंट से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे सतना यार्ड में पटरी से उतर जाने के कारण यातायात बाधित हुआ है. कुछ गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं.
- Itarsi : रेलवे बुकिंग काउंटर से 4.47 लाख के गबन में CBS को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज - August 26, 2026
- ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने टाटानगर में मनाई बीपी मंडल की जयंती, मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग - August 25, 2026
- मुंबई में CBI का एक्शन, सैलून दुकानदार से 16 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का SSE/Land रंगे हाथों गिरफ्तार - August 25, 2026

















































































