Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे ने 19 अफसरों को किया जबरन रिटायर, 11 महीने में 96 अधिकारियों की हो चुकी है छुट्टी
    बोर्ड/जोन

    रेलवे ने 19 अफसरों को किया जबरन रिटायर, 11 महीने में 96 अधिकारियों की हो चुकी है छुट्टी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 12, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    •  जून-जुलाई में वीआरएस पर भेजे जाने वाले अधिकारियों की सूची भी तैयार करने की सूचना   

    नई दिल्ली. रेलवे ने अधिकारियों पर परफॉर्म साबित करने का दबाव बढ़ा दिया है. रेल मंत्री बनने के बाद अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों से साफ कहा था कि काम करो या घर बैठो. भ्रष्टाचार पर उनकी तीखी निगाह थी. स्पष्ट कर दिया था कि काम नहीं करने वालों को वीआरएस लेना चाहिए, नहीं तो उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया जाएगा. इसी कड़ी में बुधवार को 19 सीनियर अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया गया. इसमें 10 अधिकारी जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के हैं. बीते साल जुलाई में रेल मंत्री बनने के बाद अश्विनी वैष्णव के 11 माह के कार्यकाल में 96 अधिकारियों को जबरन रिटायर किया जा चुका है. रेलवे ने सीसीएस रूल 56(J) के तहत यह कार्रवाई की है. इस नियम के तहत किसी सरकारी कर्मचारी को न्यूनतम तीन महीने का नोटिस देकर या इस अवधि का वेतन देकर रिटायर किया जा सकता है.

    जिन 19 अधिकारियों को रिटायर किया गया है उनमें इलेक्ट्रिकल एवं सिग्नल सेवाओं के चार-चार अधिकारी, मेडिकल एवं सिविल से तीन-तीन अधिकारी, कार्मिक से दो, स्टोर, यातायात एवं मेकेनिकल से एक-एक अधिकारी शामिल हैं. ये अधिकारी रेलवे के उपक्रमों जैसे पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, सैंडकोच फैक्टरी कपूरथला, माडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली आदि से हैं. इससे पहले 77 अधिकारियों को वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृति) लेने के लिए बाध्य किया गया. इनमें महाप्रबंधक एवं सचिव जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. मालूम हो कि रेलवे ने 2019 में भी 50 साल से अधिक उम्र के 32 अधिकारियों को समय से पहले रिटायर कर दिया था.

    बताया जाता है कि इस साल जनवरी में 11 अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया था. रेलवे के अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि उन पर परफॉर्म करने का दबाव बढ़ गया है और मंत्रालय ने उनके लिए मुश्किल टारगेट तय कर दिया है. पिछले कुछ महीनों से रेलवे में बहुत चीजें बदल गई हैं. मंत्रालय स्तर पर सभी प्रमुख विभागों के कार्यों पर निगाह रखी जा रही है. कुछ ने ड्यू प्रमोशन नहीं मिलने से नाराज होकर वीआरएस ले लिया. आगे भी वीआरएस देने के लिए अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है. जानकारों का कहना है कि जून-जुलाई में वीआरएस पर भेजे जाने वाले अधिकारियों की सूची तैयार हो रही है.

    जिन अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति ली उनमें आईआरएसएमई (1), आईआरपीएस (2), आईआरएचएस (3) , आईआरएसईई (4) , आईआरटीएस (1) , आईआरएसई (3), आईआरएसएसई (5) शामिल है. इसमें सीआर के (3),  एनसीआर के (2), एनएफआर के (2) के अलावा  इरिसेन, एसडब्ल्यूआर, डब्ल्यूआर, एससीआर, ईआर, एमसीएफ, कोर, सीएलडब्ल्यू, एनआर, आरडीएसओ, ईसीआर और एनएआईआर का एक-एक अधिकारी शामिल है. इन अधिकारियों में एसएजी और ऊपर के 09 जबकि जेएजी व एसजी के  10 अधिकारी शामिल हैं.

    INDIAN RAIL INDIANRAIL Rail minister RAILMINISTER Railways forcibly retired 19 officers
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने पर बढ़ रहा आक्रोश, बंगाल से शुरू हो सकता है आंदोलन
    Next Article AGRA : उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने डॉक्टर व नर्सों को किया सम्मानित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group