तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व . लाल बहादुर की जयंती पर शनिवार को खड़गपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ” स्वच्छ रेल , स्वच्छ भारत ” का आह्वान किया गया । मंडल मुख्यालय खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर और इसके आस – पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
डी आर एम मनोरंजन प्रधान के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान का संदेश देने की कोशिश की गई । श्री प्रधान ने रेल कर्मियों से आह्वान किया कि न गंदगी फैलाएं और न ही अपने आस – पास गंदगी फैलने दें । इस अवसर पर स्टेशन पर विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया , जिसके तहत यात्रियों से अनुरोध किया गया कि स्वच्छ रेल तथा स्वच्छ भारत बनाने में वे रेलवे की मदद करें । प्लेटफॉर्मों तथा रेल डिब्बों में गंदगी इधर – उधर न फेंकें ।
इस तरह का स्वच्छता अभियान मंडल के अन्यान्य स्टेशनों जैसे हिजली , बालासोर तथा मेदिनीपुर में भी अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया । इस मौके पर वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक तथा जनसंपर्क अधिकारी गजराज सिंह चारण तथा वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक सचिन कुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे ।
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































