Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए 146 रेलकर्मियों की मौत, 50 लाख एक्सग्रेसिया का नहीं हुआ एलान
देश-दुनिया

कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए 146 रेलकर्मियों की मौत, 50 लाख एक्सग्रेसिया का नहीं हुआ एलान

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 16, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्वतंत्रता दिवस के साथ एआईआरफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलकर्मियों के बीच मनाया 71वां जन्मदिन
  • निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों से आह्वान, कहा- हम हार मानने वालो में से नहीं, मुकम्मल लड़ाई लड़ेंगे

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अपना 71वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर एनआरएमयू मुख्यालय के टीएन वाजपेयी सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में रेलकर्मियों ने रक्तदान भी किया. इस मौके पर महामंत्री ने दोहराया कि अगर सरकार सरकार ट्रेनों को प्राईवेट ऑपरेटर को दिए जाने के मुद्दे को बातचीत से हल नहीं करेगी तो फेडरेशन पूरी ताकत से सरकार का विरोध करेगा. उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय रेल और कर्मचारियों दोनों के सामने कठिन चुनौती है. सरकार कोई भी हो, सब की नजर भारतीय रेल के निजीकरण पर लगी रहती है, लेकिन एआईआरएफ के सख्त विरोध की वजह से अब तक यह प्रयास सफल नहीं हो सका.

आज कोरोना महामारी के माहौल में जब पूरा देश लाँकडाउन था, रेलकर्मी जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी, पार्सल ट्रेनों का संचालन कर रहे थे, मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में लगे थे तब सरकार ने डीए फ्रिज कर दिया. जब हम उसका विरोध कर रहे थे तभी बड़ी संख्या में पोस्ट सरेंडर की कार्रवाई शुरु कर दी गई, जब हमने इसका विरोध शुरू किया तो सरकार ने अपने गुप्त एजेंडे को बाहर निकाला और कई प्रमुख मार्गों पर प्रीमियम ट्रेनों के संचालन के लिए प्राईवेट ऑपरेटर को आमंत्रित कर दिया. यह वह मौका है जब रेलकर्मचारी कोरोना महामारी के बीच घर परिवार की चिंता किए बिना ट्रेनों का संचालन करने में लगे हुए थे, तब संकट की इस घड़ी को रेल मंत्रालय ने अवसर में बदला और कर्मचारी विरोधी कार्यों को अंजाम दिया. महामंत्री ने कहाकि हम घबराने वाले नहीं है, हम बातचीत का रास्ता बंद नहीं करेगे, लेकिन अपनी मांगों को लेकर पूरी ताकत से लड़ेगें. अगर सरकार बातों से मान गई तो ठीक है, वरना मुकम्मल लड़ाई लड़ी जाएगी.

इस मौके पर एनआरएमयू के अध्यक्ष एसके त्यागी ने सरकार को कथनी और करनी के अंतर पर घेरा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने रेलकर्मियों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया था लेकिन रेल मंत्रालय कोरोना वारियर्स की सुविधाओं से रेलकर्मियों को वंचित कर रहा. कठिन हालात में ड्यूटी के दौरान लगभग 146 रेलकर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जिन्हें दूसरे कोरोना वारियर्स की तर्ज पर 50 लाख का एक्सग्रेसिया अभी तक एनाउंस नहीं किया गया . यह दुखद स्थिति है.

सरकार की कथनी और करनी के अंतर है. प्रधानमंत्री ने रेलकर्मियों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया था लेकिन रेल मंत्रालय कोरोना वारियर्स की सुविधाओं से रेलकर्मियों को वंचित कर रहा. कठिन हालात में ड्यूटी के दौरान लगभग 146 रेलकर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जिन्हें दूसरे कोरोना वारियर्स की तर्ज पर 50 लाख का एक्सग्रेसिया अभी तक एनाउंस नहीं किया गया . यह दुखद स्थिति है.

एसके त्यागी, अध्यक्ष, एनआरएमयू

कार्यक्रम में मौजूद कोरियन एंबेसी के डिप्टी चीफ मिशन जांगहो चोई ने दोनों देशों के निकट संबंधों को याद किया और बताया कि हम बहुत ही आधुनिक तरीके से ट्रेन का संचालन करते है और काफी कुछ स्वयं बनाते है. आईटीएफ एशिया पैशेफिक के सहायक महामंत्री संगम त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि यह बड़ा उदाहरण जब कठिन दौर में न सिर्फ मास्क, सेनेटाईजर, वेंटिलेटर तैयार किए किये गये, बल्कि विपरीत हालात से निपटने के लिए पांच हजार रेल कोच को आईसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया. इस मौके पर मौजूद रेलवे बोर्ड में डीजी एचआर आनंद खाती ने कहाकि आज भारतीय रेल की आर्थिक हालात ठीक नहीं है इसलिए कई बार कुछ फैसले प्रबंधन के नजरिए से लेना मजबूरी होती है. रेलवे बोर्ड ओवर स्टाफ को लेकर परेशान है और कर्मचारियों से भी राय ले रहा ताकि रेल के बेहतर संचालन पर योजना बना सकें.

इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीना सिंह, मंडल मंत्री अनूप शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र भारद्वाज, वीपी चौधरी, अजित चौधरी, विक्रम सिंह, सुधीर शर्मा, पवन कुमारी, दिव्या शर्मा, सुनीता उज्जैनवाल, नीना यादव समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
146 railwaymen died while doing duty in the Corona era.
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचुनौतियों के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे ने हासिल की कई उपलब्धियां, पूरा करेंगे लक्ष्य : संजय महांति
Next Article चक्रधरपुर : आदित्यपुर में रेलवे मेंस यूनियन शाखा व रेलवे स्टेशन में फहराया तिरंगा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group