PATNA. बिहार में गया जिले के बंधुआ-मानपुर से होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से क्रास कर रही मालगाड़ी मानपुर के रसलपुर गुमटी के निकट सोमवार को बेपटरी हो गईं, जिसमें 12 बोगियां एक साथ पटरी से नीचे उतर गईं. मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई. इस घटना से रेलवे गुमटी के दोनों तरफ यातायात बाधित है.
घटना की सूचना पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं. मालगाड़ी में कोयला लदा है, जो झारखंड से बाढ़ जा रहा था. खास बात यह कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल में ही पटरी बिछाई गई थी. संचालन भी तीन माह पूर्व शुरू हुआ था. हादसा क्यों और कैसे हुआ इस बाबत अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से पटरी के धंसने से यह हादसा हुआ है. डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से केवल गुड्स ट्रेन का संचालन होता है. वह भी केवल कोयला ले जाया जाता है.
- रेत से इंटरनेट तक 3500 वर्षों की ‘कांच-यात्रा’ और अमेरिका का अद्भुत ‘कॉर्निंग म्यूज़ियम ऑफ़ ग्लास’ - June 10, 2026
- आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी, चेन्नई एक्सप्रेस का Sr. ALP गंभीर, लोको पायलटों में आक्रोश - June 5, 2026
- WCR : रेलवे का एक और भ्रष्ट इंजीनियर पकड़ाया, CBI ने एक लाख रुपये घूस लेते SAGAR में दबोचा - June 5, 2026

















































































