Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे बोर्ड का आया फरमान ! यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS का अर्थतंत्र समझाने उतरे डीआरएम-डीएफएम-डीपीओ
    रेल न्यूज

    रेलवे बोर्ड का आया फरमान ! यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS का अर्थतंत्र समझाने उतरे डीआरएम-डीएफएम-डीपीओ

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 26, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    चक्रधरपुर डिवीजन में यूपीएस की जानकारी देते अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे के सभी डिवीजन में अफसरों को दी गयी जिम्मेदारी, बता रहे लाभकारी, प्रेस वार्ता का आयोजन 

    NEW DELHI. केंद्र सरकार ने 24 अगस्त को सरकारी कर्मचारियों को यूनीफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) के तहत पेंशन देने का ऐलान किया. एआईआरएफ के महासचिव और जेसीएम सचिव (कर्मचारी पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने पहली बार इस स्कीम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को यूपीएस का लाभ (UPS Benefits for Employees) मिलेगा. इसमें आठ लाख रेल कर्मचारी भी शामिल हैं. शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि इसके पहले दी जा रही पेंशन सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं थी. इसमें लोगों को पेंशन के नाम पर 800,1200 और 1500 रुपए द‍िए जा रहे थे. लेकिन अब कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन दिया जाएगा. उनको महंगाई राहत भी दिया जाएगा. ओपीएस में लाए गए प्रावधान कर्मचारियों को राहत देने वाले हैं.

    सरकार की घोषणा के बाद रेलवे के सभी डिवीजनों में डीआरएम से लेकर सीनियर डीएफएम और सीनियर डीपीओ स्तर के अधिकारी बकायदा यूनीफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) के फायदे गिनाने में जुट गये हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा रहा है कि रेलवे बोर्ड स्तर पर इन अधिकारियों को यह बात रेलकर्मियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी हो. सभी डिवीजन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर UPS के फायदे बताये जा रहे हैं.

    पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर डीआरएम रेखा यादव ने प्रेसवार्ता कर एकीकृत पेंशन योजना की जानकारी दी है. बताया कि एनपीएस की जगह ओल्ड पेंशन की मांग की जा रही थी. ओल्ड पेंशन के बदले एकीकृत पेंशन कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2025 से प्रदान कर दी जायेगी. रेलवे हमेशा कर्मचारियों के हित में रहा है. उन्होंने बताया कि कर्मचारी एनपीएस से यूपीएस में जाना चाहेगा वो अपना विकल्प दे सकते हैं. इसमें किसी भी प्रकार की बाध्यता नहीं होगी. जिसके फलस्वरुप केन्द्रीय कर्मचारियों में बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है.

    वहीं प्रयागराज में डीआरएम हिमांशु बडोनी ने स्कीम के लाभ को समझाया. डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि भारत सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम लेकर आई है. यूनिफाइड पेंशन स्कीम आई है जो कि 01.04.2025 से लागू होगी. इस पूरी पेंशन स्कीम के कई महत्वपूर्ण भाग हैं. इसमें पेंशन को अनिवार्य कर दिया गया है. स्कीम में कर्मचारी के अंतिम 12 माह के बेसिक वेतन का 50 प्रतिशत प्लस डीए जो बनेगा, वह पेंशन के रूप में उसको निर्धारित करके दिया जाएगा. बशर्ते कर्मचारी ने 25 साल की सेवा पूरी की हो. जिन कर्मचारियों ने 10 से 25 साल की सेवा पूरी की है, उनकी समानुपातिक रूप से पेंशन का निर्धारण करके दिया जायेगा.

    उधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय सभागार में सीपीएम राजीव कुमार गुप्ता, सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिंह, सीनियर डीएफएम हेमंत मधुर, डीसीएम डॉ. देवराज बनर्जी ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम की जानकारी दी. बताया कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम से रेल कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा. एनपीएस के तहत जो वर्तमान में कर्मचारी हैं उन्हें पेंशन के लिए के लिए 10 प्रतिशत योगदान वेतन से व 14 प्रतिशत सरकार की ओर से दिया जाता है. लेकिन नई यूपीएस के तहत सरकार की ओर से योगदान को बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. वर्ष 2004 के बाद जो भी सेवानिवृत्त कर्मचारी एनपीएस का लाभ ले रहे हैं वे यूपीएस में स्वीच कर सकते हैं.

    पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यूपीएस की मंजूरी पर वर्ष 2004 के बाद सरकारी सेवा में आये अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. सेवानिवृत्ति के बाद सुनिश्चित पेंशन की व्यवस्था से कर्मचारियों में उत्साह है. नई पेंशन व्यवस्था से सरकार ने जहां अधिकारियों व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है. वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान के साथ समाज में जीने का हक भी प्रदान किया है. यही स्थिति अन्य मंडलों में की भी है जहां मंडल के आला अधिकारी स्कीम को लेकर रेलकर्मियों की गलतफहमी दूर करने और उसे लाभकारी बताने का प्रयास कर रहे हैं.

    Railway Board's order Unified Pension Scheme UPS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBIHAR : गया में डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर की नई रेल लाइन पर मालगाड़ी की 12 बोगियां बेपटरी
    Next Article Integrated Pension Scheme : रेल कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में एक चुनने का विकल्प : अनुराग त्रिपाठी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group