Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

भारतीय संविधान की उद्देशिका को जन-जन तक पहुंचायेगा ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ : कृष्ण मोहन

KOLKATTA : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने रेलवे मंडलों के ओबीसी के पदाधिकारियों को ऑनलाइन अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के स्थापना दिवस पर समस्त पदाधिकारियों भारतीय संविधान की उद्देशिका को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र का आधार है और इसकी मूल भावना लोक कल्याण है. लोक कल्याणकारी संविधान की आत्मा भारतीय संविधान की उद्देशिका है.

आजादी से आज तक देश की तरक्की को सुनिश्चित करने एवं भारत के आम नागरिकों तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचा कर उनको संबल बनाने का काम भारतीय संविधान के कारण ही संभव हो पा रहा है.

संविधान की शपथ लेते यूनियन प्रतिनिधि

श्री प्रसाद ने कहा कि विभिन्न जाति, धर्म , भाषा एवं संस्कृति के बावजूद भारतीय लोकतंत्र की सफलता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है और विश्व के सभी देश भारत की राष्ट्रीय एकता एवं भारत की शक्ति को सुनिश्चित करने में भारतीय संविधान एवं इसके रचनाकार भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर की भूमिका को सर्वोपरि मानते हैं. गुटनिरपेक्ष एवं पंचशील की भूमिका आज भी महत्वपूर्ण है.

भारत के लोकतंत्र को वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया एवं सर्वधर्म समभाव की भावना पूरे विश्व मानवता को प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ संविधान की उद्देशिका की प्रति उपलब्ध करायेगा. महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद के नेतृत्व में आद्रा मंडल के सचिव राजेश्वर महतो, रांची मंडल के सचिव हरेंद्र कुमार, खरगपुर मंडल के सचिव गणेश प्रसाद शिवहरे, खरगपुर वर्कशॉप के सचिव जी श्रीनिवास राव एवं चक्रधरपुर मंडल के सचिव बिहारी सिंह ने जन जन तक भारत की उदेशिका को पहुंचाने का संकल्प लिया.

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ टाटानगर शाखा में आयोजित संविधान संकल्प दिवस कार्यक्रम में टाटा नगर शाखा के सचिव मुद्रिका प्रसाद, अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साह संयुक्त सचिव पंकज शर्मा, मंडल संयुक्त सचिव नेल्सन प्रधान, मनोज सा दिलीप प्रधान, राहुल कुमार सुनील कुमार विजेंद्र कुमार हीरालाल सिंह वरुण कुमार योगेश प्रसाद एवं संतोष सिन्हा ने भाग लिया
#ConstitutionDay #IndianRailway

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...