Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

झारखंड के मुरी में मालगाड़ी के दो इंजन बेपटरी, एक पलटा, रेलवे को करोड़ों का नुकसान

RANCHI. झारखंड की राजधानी रांची के मुरी स्टेशन के पास मंगलवार काे एक मालगाड़ी के दो इंजन बेपटरी हो गए. एक इंजन पटरी से उतर गया जबकि दूसरा पलट गया. घटना मुरी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई। सूचना पर मुरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

रेलवे के अनुसार लोहरदगा से मुरी के हिंडाल्को प्लांट तक मालगाड़ी पहुंची थी और अनलोड होने के बाद वापस आ रही थी. इसी दौरान सुइसा रेल डिवीजन के तहत आने वाले क्षेत्र में मालगांड़ी के दोनों इंजन पटरी से उतर गए.

सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह ने मंगलवार काे बताया कि मालगाड़ी डिरेल हुई है लेकिन किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के दोनों इंजन कैसे डिरेल हुए इसकी जांच भी की जा रही है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सबसे राहत की बात है कि इस ट्रेन हादसे की वजह से कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ है. यह भी राहत भरी बात है कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई. रेल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है. हादसे की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है, जो रिपोर्ट देगी.

रांची के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) निशांत कुमार ने बताया कि इंजन से कोई डिब्बा नहीं लगा हुआ था. इसके कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...