Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

कॉम. एमएन प्रसाद अमर रहे के नारों से गूंजा गोमो का अलारसा भवन, जीवन संघर्ष को किया गया याद

GOMOH. अलारसा भवन, गोमो में रविवार 18 फरवरी 2024 को कॉम. एमएन प्रसाद के जीवन संघर्ष को उनके सहयोगियों ने याद किया. इस मौके पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें कॉ प्रसाद के जीवन संघर्ष से सीख लेने का प्रण लिया गया.

श्रद्धांजलि सभा

इस मौके पर कॉ. संजय सिंह, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष, कॉ. गौतम गोस्वामी /COS, कॉ. डी बी दीन, सहायक महासचिव, कॉ. टी चटराज, कॉ. प्रभुलाल, कॉ. एसपी सिंह , जोनल सेक्रेटरी/SER,कॉ. पंकज कुमार,मंडल सचिव, आर आर प्रजापति, संयुक्त जोनल सचिव, कॉ. विजय कुमार, शाखा सचिव गोमो, कॉ. संजय कुमार-3, शाखा अध्यक्ष, कॉ. वासुदेव एवं कॉ. गोधन पासवान ने विचार रखे.

आरआर प्रजापति, संयुक्त महासचिव ECR ने अन्य वक्ताओं के साथ कॉ एमएन प्रसाद साहब से जुड़ी बातों को साझा किया और कहा कि उन्होंने जीवन प्रर्यात सभी का मार्गदर्शन किया. उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इस दौरान कॉ. एमएन प्रसाद अमर रहें, कॉ. को लाल सलाम के नारे लगते रहे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...