Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

थर्ड लाइन ने संवारे चाकुलिया के भाग्य, बना मॉडल स्टेशन, स्टेशन भवन का उद्घाटन

खड़गपुर से तारकेश ओझा

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत आने वाले चाकुलिया रेलवे स्टेशन के नये भवन एवं आरयूबी ( रोड अंडर ब्रिज ) का उद्घाटन रविवार 20 मार्च को किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर खड़गपुर डीआरएम मनोरंजन प्रधान, सीनियर डीसीएम राजेश कुमार के अलावा विधायक समीर महंती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. दिनेश षाड़ंगी आदि मौजूद थे.

टाटानगर-खड़गपुर के थर्ड लाइन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. थर्ड लाइन को लेकर मार्ग में आने वाले स्टेशनों, पुल-पुलिया और समपार फाटकों का अधुनिकीकरण रेलवे करा रही है. इसका असर रहा है कि चाकुलिया स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने में मदद मिली. सेक्शन के अन्य कई स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जा रहा है.

रविवार 20 मार्च को चाकुलिया में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने पूर्व की यादों को साझा किया जब चाकुलिया में झोपड़ीनुमा टिकट खिड़की हुआ करती थी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे के अधिकारियों से लगातार पहल करने के बाद दो हजार यात्री क्षमता होने के बावजूद चाकुलिया स्टेशन को आधुनिक, व सुसज्जित स्टेशन के रूप में विकसित किया गया.

चाकुलिया फाटक में अंडरपास बन जाने से अब लोगों के समय की बचत होगी. इस मौके पर विधायक समीर मोहंती समेत डीआरएम आदि ने भी विचार रखें.

मालूम हो कि खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान की सक्रियता से टाटा-खड़गपुर थर्ड लाइन के काम में तेजी आयी है.

मिदनापुर में फुट ओवरब्रिज व प्लेटफॉर्म का उद्घाटन

दूसरी ओर, खड़गपुर रेलमंडल के मिदनापुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मेदिनीपुर दिलीप घोष ने दूसरे फुट ओवरब्रिज को लोगों के लिए खोल दिया है. इस मौके पर विधायक, मेदिनीपुर भी मौजूद थी. इस सांसद दिलीप घोष ने मेदिनीपुर ने प्लेटफार्म नं. 3 के सौदर्यीकरण का भी उद्घाटन किया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...