Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

UP : रामपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा रखने का खुला राज, गिरफ्तार सनी और टिंकू ने पुलिस को बतायी यह कहानी

RAMPUR. उत्तर प्रदेश के रामपुर में नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग पर खंबा रखने के मामले में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
मुरादाबाद के रेलवे पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पिछली 18 सितंबर को बिलासपुर और रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर छह मीटर लंबा लोहे का खंभा पड़ा होने के मामले में आज सनी उर्फ ​सानिया उर्फ ​संदीप चौहान और बिजेंद्र उर्फ​ टिंकू को गिरफ्तार किया गया. दोनों रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि सनी को उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले से जबकि बिजेंद्र को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों अक्सर वहां शराब पीने जाते थे तथा उस दिन उन्होंने रेल की पटरी के पास शराब पी और वहां एक खंबा पड़ा था जिसे वे चुराना चाहते थे. वर्मा ने बताया कि जमीन ऊबड़-खाबड़ थी और सनी तथा बिजेंद्र इतने नशे में थे कि जब वे खंभा ले जा रहे थे, उसी समय उन्हें ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया, जिसके बाद वे खंभे को वहीं छोड़कर भाग गए.

गिरफ्तार आरोपियों के इरादों या किसी संगठन से जुड़े होने के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा, “उनका किसी संगठन से कोई संबंध नहीं है और न ही वे किसी मॉड्यूल से जुड़े हैं.” उन्होंने बताया कि सनी के खिलाफ बिलासपुर थाने में 14 मामले दर्ज हैं. बिजेंद्र के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है.
वर्मा ने बताया कि घटना के पीछे कोई साजिश सामने नहीं आई है.

पिछली 18 सितंबर की रात लगभग 10 बजकर 18 मिनट पर रामपुर में बिलासपुर और रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर छह मीटर लंबा लोहे का खंभा मिला था. चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था. रुद्रपुर सिटी सेक्शन रेलवे इंजीनियर राजेंद्र कुमार की शिकायत पर रामपुर के राजकीय रेलवे पुलिस थाने में रेलवे अधिनियम 1989 की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...