Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रेलवे नवंबर माह से जनरल और स्लीपर कोच वाली 50 अमृत भारत ट्रेनें चलायेगा, आम लोगों की यात्रा होगी आसान

  • रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इटारसी जंक्शन का किया निरीक्षण, बोले- ट्रेनों में दो-दो जनरल कोच बढ़ेंगे
  • अमृत भारत के कोच-इंजन भी डेकोरेट रहेंगे, सामान्य यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचाया जायेगा 

BHOPAL. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इटारसी जंक्शन पर कहा कि रेलवे का प्रयास सामान्य यात्रियों को भी तेजी से उनके गंतव्य तक पहुंचाना है. सेमी और हाई स्पीड ट्रेनों को लोग पसंद कर रहे हैं अब उनका प्रयास आम लोगों की भी यात्रा आसान करने की ओर है. सीआरबी  शनिवार देर रात तमिलनाडु एक्सप्रेस से सीआरबी स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचे थे. वह रविवार सुबह जबलपुर जोन के आला अफसरों के साथ स्टेशन के दौरे पर निकले. यहां पर उन्होंने रेलवे ट्रैक, गार्ड लॉबी रूम सहित रेलवे के मुसाफिर खाने का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद सतीश कुमार ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि अभी हर ट्रेन में दो कोच लग रहे हैं, लेकिन हम दिसंबर तक हर ट्रेन में दो-दो कोच बढ़ा रहे हैं. इसके लिए 2500 नए कोच तैयार किए जा रहे हैं. चार जनरल कोच के अलावा बाकी शयनयान श्रेणी के डिब्बे भी रहेंगे. बाकी 50 प्रतिशत एसी कोच रहेंगे, चूंकि अब यात्री एसी कोच का सफर भी पसंद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे में ही उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी, इसलिए यह एरिया उनके लिए नया नहीं है. कुछ तकनीकी बिंदुओं पर निरीक्षण किया है, जो कमियां हैं, उसमें सुधार होगा, वैसे यहां बेहतर काम हो रहा है. रेलवे ऐसा क्षेत्र है, जहां हमेशा सुधार और काम करने की गुंजाइश बनी रहती है, इसके लिए जरूरी हैं, मैदानी क्षेत्र का निरीक्षण किया जाए. हमने रेलकर्मियों से बात की है, उनकी समस्याएं भी सुनी हैं. हमारा परिचालन स्टाफ बेहद संजीदगी और सतर्कता से काम कर रहा है.

सतीश कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे में सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों का प्रयोग सफल होने के बाद आगामी नवंबर माह से पूरे देश में 50 नई अमृत भारत ट्रेनें प्रारंभ होंगी. वंदे भारत स्तर की सारी सुविधाओं के साथ अमृत भारत के कोच-इंजन भी डेकोरेट रहेंगे लेकिन इनमें सिर्फ जनरल और स्लीपर कोच ही रहेंगे. इससे सामान्य यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान होगा.

उन्होंने बताया कि अमृत भारत के सामान्य कोच की सीट भी गद्देदार और सर्वसुविधायुक्त होंगी. आम यात्रियों को सामान्य किराए में तेज गति की ट्रेन सुविधा देने का काम रेलवे कर रही है. नवबंर में दो रैक आने के बाद हर महीने 3-4 ट्रेनें सर्किट में उतारी जाएंगी. इटारसी स्टेशन से इस रैक की सर्वाधिक ट्रेनें निकलेंगी. उन्होंने कहा कि हमारे नए रैक यात्रियों को आकर्षित करेंगे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...