Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, September 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » लोको चालक लगातार 15 घंटे करता रहा ड्यूटी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, जिम्मेदार कौन !
न्यूज हंट

लोको चालक लगातार 15 घंटे करता रहा ड्यूटी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, जिम्मेदार कौन !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 28, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 19 अप्रैल 2023 को सिंहपुर रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने नौ घंटे ड्यूटी का जारी किया था फरमान 

RAIPUR. वंदे भारत की सफलता का गान करने में जुटा रेल मंत्रालय जोन से लेकर डिवीजन तक अधिकारियों की लापरवाही व मनमानी पर मौन है. नया मामला (SOUTH EAST CENTRAL RAILWAY) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिवीजन का सामने आया है. यहां एक विद्युत लोको पायलट को 15.30 घंटे लगातार ड्यूटी करने के लिए सीनियर डीईई (ओपी), रायपुर (Sr.DEE_OP/SECR/RAIPUR) बीएन पटेल ने स्पष्टीकरण मांगा है. लोको पायलट पर आरोप है कि उसने 22.7.2023 को 15.43 घंटे और 14.07.2023 को 15.29 घंटे लगातार ड्यूटी की.

विद्युत लोको चालक (गुड्स) जेए हुसैन/भिलाई पर निर्धारित घंटे से अधिक लगातार ड्यूटी करने का आरोप तय किया है. इसके लिए गुड्स लोको चालक जेए हुसैन से Sr.DEE_OP/SECR/RAIPUR ने स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि रेलवे बोर्ड के अलावा जोन व डिवीजन स्तर पर लोको चालकों के लिए कार्य की अवधि निर्धारित की गयी है.

#SECR_RAIPUR हादसों से सीख लेने को कोई तैयार नहीं, भिलाई का लोको चालक लगातार 15.43 घंटे करता रहा ड्यूटी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, जिम्मेदार कौन ! @drm_raipur @GMSECR @RailMinIndia @secrail pic.twitter.com/4JlVJGOeBV

— Railhunt (@railhunt) July 29, 2023

लगातार 15.30 घंटे ट्रेन चलाकर चालक ने नियमों का अनुपालन नहीं किया जो सुरक्षा और संरक्षा के लिए गंभीर तथ्य है. लोको चालक ने लंबे समय तक काम करते हुए रेलवे के संरक्षा को खतरे में डाला जो गंभीर कृत्य है और इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

अब सवाल यह उठता है कि चालक के इस कृत्य के लिए वह अकेला जिम्मेदार है ? बीते कुछ माह में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए चालकों को दी जाने वाली लंबी ड्यूटी को भी एक कारण के रूप में चिह्नित किया गया है. इसके बाद भी जेए हुसैन लगातार 15.43 घंटे ट्रेन चलाते रहे और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी?  पूरा सिस्टम इस दौरान सोया रहा.

मध्य प्रदेश के सिंहपुर में खड़ी मालगाड़ी से टक्कर  मराने वाला पायलट 14 घंटे से कर रहा था लगातार ड्यूटी  

मालूम हो कि 19 अप्रैल 2023 को मध्य प्रदेश के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए बड़ा रेल हादसा हुआ था. इसमें खड़ी मालगाड़ी से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी. इसमें यह बात सामने आयी थी कि टक्कर मारने वाली मालगाड़ी का पायलट विनोद कुमार 15 घंटे सेलगातार ड्यूटी कर रहा था. नियमत: ड्राइवर की ड्यूटी नौ घंटे ही निर्धारित है. इमरजेंसी में दो घंटे अधिक ट्रेन-मालगाड़ी चलवाने का प्रावधान है. विनोद ने 18 अप्रैल शाम 3.45 से ड्यूटी शुरू की थी. 19 अप्रैल की सुबह 7.15 बजे सिंहपुर स्टेशन के पास झपकी लगने से वह सिग्नल ओवरसूट कर गया और मेनलाइन पर खड़ी मालगाड़ी में उसने टक्कर मार दी थी.

दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने नौ घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं कराने का जारी किया था फरमान

रेल मंत्रालय ने 24 अप्रैल को सभी जीएम को पत्र जारी कर किसी भी रनिंग स्टाफ नौ घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करने का निर्देश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि रनिंग स्टाफ के साइन ऑन और साइन ऑफ का समय नौ घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए. यदि असामान्य हालत में इससे ज्यादा ड्यूटी करनी भी पड़े तो इसे अधिकतम दो घंटे तक बढ़ाया जा सकता है. ऐसी सूरत में क्रू को ड्यूटी खत्म करने से दो घंटे पहले सूचित करना होगा.

लोको पायलट ही बताते हैं कि इस समय ट्रेन ड्राइवर्स की भीषण तंगी है. ड्राइवर्स को 14 घंटे तक या इससे ज्यादा समय तक ट्रेन चलाना पड़ता है. ड्यूटी आवर्स ज्यादा होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कभी-कभी उन्हें पर्याप्त रेस्ट भी नहीं मिलता है. एक ट्रेन लेकर आए, ढंग से नींद भी नहीं ली कि फिर दूसरी ट्रेन को लेकर डेस्टिनेशन पर निकल जाना पड़ता है.

Spread the love
loco pilot RAILWAY LOCO PILOT SECR SHOW CAUSE LOCO POILET RAIPUR
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleसिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों की ट्रेन परिचालन में है अहम भूमिका : DRM/RATLAM
Next Article S&T के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का करेंगे प्रयास : ADRM/AJMER
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

राउरकेला RPF पोस्ट: सुमन कुमार झा को कमान, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group