Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

TATANAGAR : रेलवे ने जुगसलाई में एफओबी निर्माण स्थल से 25 झोपड़ियों का अतिक्रमण हटाया

JAMSHEDPUR. टाटानगर रेलवे लैंड विभाग की टीम ने 6 अगस्त 2024 मंगलवार को जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया. यहां बनायी गयी अवैध झोपड़ियों को तोड़ दिया गया. अभियान को लेकर आरपीएफ के जवानों के अलावा जुगसलाई पुलिस भी तैनात की गयी थी. अभियान चलाने से पहले ही रेलवे पूर्व लैंड डिपार्टमेंट की ओर से रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दी गयी थी.

अभियान में रेलवे की जमीन पर बनी 25 अवैध झोपड़ी नुमा दुकानों को तोड़ दिया गया. सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय गुप्ता ने मीडिया को बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया है. यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी जरूरी था. अतिक्रमण हटाने के बाद यहां घेराबंदी की जायेगी ताकि फिर से अतिक्रमण को रोका जा सके.  उन्होंने बताया कि जल्द ही एफओबी का काम शुरू होने वाला है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...