Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

दक्षिण पूर्व रेलवे के नए वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सुरिंदर पाल (IRSE) ने कार्यभार संभाला

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के नये वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का कार्यभार सुरिंदर पाल ने संभाल लिया है. इससे पहले वह चंडीगढ़ के रेल भूमि विकास प्राधिकरण में मुख्य परियोजना प्रबंधक थे. आईआरएसई (भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा) 1990 बैच के अफसर सुरिंदर पाल मार्च 1992 में भारतीय रेलवे सेवा में आये थे. वर्ष 1994 में उन्होंने जम्मू-उधमपुर रेल लिंक की परियोजना से अपनी सेवा शुरू की थी.

सुरिंदर पाल ने एनआईटी, कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है. वह मंडल अभियंता, इलाहाबाद (प्रयागराज), उप मुख्य अभियंता/पुल, नई दिल्ली, उप मुख्य अभियंता (निर्माण), दिल्ली, वरिष्ठ मंडल अभियंता, उत्तर रेलवे, अंबाला, निदेशक/सतर्कता, रेलवे बोर्ड, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), उत्तर रेलवे, अंबाला, मुख्य परियोजना प्रबंधक, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मुख्य परियोजना अभियंता (निर्माण), उत्तर रेलवे, मुख्य परियोजना प्रबंधक, रेल भूमि विकास प्राधिकरण, चंडीगढ़ में जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं.

सुरिंदर पाल ने प्रतिष्ठित रेलवे संस्थानों जैसे राष्ट्रीय भारतीय रेलवे अकादमी, वडोदरा, भारतीय रेलवे सिविल इंजीनियरिंग संस्थान, पुणे, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली, INSEAD/सिंगापुर और ICLIF/मलेशिया में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. उन्हें नई रेल लाइन परियोजनाओं की योजना, भूमि अधिग्रहण, निविदा और निष्पादन, आरओबी, आरयूबी, एलएचएस का निर्माण, जम्मू-उधमपुर रेल लिंक की राष्ट्रीय परियोजना और लुधियाना से तेलहेड़ी बुजुर्ग (विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना) तक पूर्वी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में व्यापक प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव है.

विभिन्न सिविल इंजीनियरिंग, ट्रैक, उच्च ऊंचाई वाले पुलों और सुरंगों के निर्माण में उनकी विविधता रही है. सुरिंदर पाल की खेल, रेलवे इतिहास और विरासत के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गहरी रुचि है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...