Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » SER/GM ने कहा-दो साल में पूरा होगा डेवलपमेंट, बदल जायेगा टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन का नक्शा
न्यूज हंट

SER/GM ने कहा-दो साल में पूरा होगा डेवलपमेंट, बदल जायेगा टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन का नक्शा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 13, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
आदित्यपुर में जीएम से बात करते झारखंड चेतना मंच के सदस्य
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने चक्रधरपुर डिवीजन में सीनी, आदित्यपुर व टाटानगर में किया निरीक्षण 

JAMSHEDPUR : साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम (SER/GM) अनिल कुमार मिश्रा ने आदित्यपुर और टाटानगर में चल रहे रि-मॉडलिंग कार्य का निरीक्षण करने के बाद शनिवार 12 अगस्त 2023 की शाम टाटानगर में मीडिया से बात की. जीएम ने बातचीत में कहा कि दो साल में दोनों स्टेशनों का नक्शा बदल जायेगा. दोनों स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना से डेवलपमेंट किया जा रहा है. जीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित डेवलपमेंट कार्य के लिए इसी माह (21 अगस्त तक)  कंसलटेंसी का चयन फाइनल हो जायेगा.

टाटानगर में निरीक्षण करते जीएम अनिल कुमार मिश्रा

अपने चक्रधरपुर रेलमंडल में दौरे के क्रम आदित्यपुर स्टेशन पर डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण करते हुए जीएम अनिल कुमार मिश्रा पूरी टीम के साथ देर शाम टाटानगर पहुंचे थे. यहां जीएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. पार्किंग, स्टेशन परिसर, सेकेंड इंट्री, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन पोर्टिंकों की व्यवस्था पर जीएम ने संतोष जताया.

जीएम ने टाटानगर में कई स्थानों पर आवश्यक सुधार को लेकर डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. टाटानगर में मीडिया से बातचीत में जीएम अनिल कुमार मिश्रा अपने दौरे से जुड़े निरीक्षण की जानकारी दी. जीएम ने बताया कि सीनी ट्रेनिंग सेंटर के 100 साल के पूरा होने के एतिहासिक अवसर पर उन्होंने वहां निरीक्षण किया और बेहतर के लिए कई निर्देश दिये है.

यह भी पढें : सीनी रेलवे वर्कशॉप की 100वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए SER/GM अनिल कुमार मिश्रा, लगाया पौधा

जीएम ने हावड़ा-मुंबई मार्ग पर व्यस्त परिचालन के लिए अहम थर्ड लाइन के आदित्यपुर में इसी माह तैयार होने की बात कही. कहा कि जून 2024 जुलाई तक टाटानगर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर तक थर्ड लाइन कार्य पूरा कर लिया जायेगा. जीएम के निरीक्षण को लेकर टाटानगर स्टेशन पर पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है. अधिकारियों का यह प्रयास था कि निरीक्षण में जीएम की प्रतिकूल टिप्पणी नहीं सामने आये. टाटानगर में निरीक्षण के बाद जीएम अपने विशेष ट्रेन से शालीमार के लिए रवाना हो गये.

निरीक्षण के दौरान जोनल अफसरों के अलावा जीएम के सचिव मनीष पाठक, चक्रधरपुर डीआरएम अरुण जातोह राठौड़, सीनियर डीसीएम गजराज सिंह, सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी, स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार, सीसीआई अंजनी कुमार राय, आरपीएफ के सहायक कमांडेंट केसी नायक, पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी व डिवीजन के अफसर मौजूद थे.

वन स्टेशन वन प्रोडक्टर योजना में बिक रहे आचार का लिया स्वाद

वन स्टेशन योजना के स्टॉल से आचार लेकर चखते जीएम

अपने निरीक्षण के क्रम में टाटानगर स्टेशन के सेकेंड इंट्री में जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने वन स्टेशन वन प्रोडक्टर योजना के तहत संचालित स्टॉल से आचार लेकर टेस्ट किया. उन्होंने आचार के स्वाद की सराहना की और यात्रियों को गुणवत्ता को लेकर सजग रहने को कहा.

जीएम से मिले झारखंड चेतना मंच के सदस्य, छपरा-कटिहार व साउथ बिहार का मांगा ठहराव  

कोरोना काल में आदित्यपुर पर टाटा-छपरा/कटिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-दानापुर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का खत्म कर दिया गया है. आदित्यपुर की संस्था झारखंड चेतना मंच ने इसके लिए अंदोलन करने की चेतावनी शनिवार को यहां पहुंचे जीएम अनिल कुमार मिश्रा कोदी है. चेतना मंच के के लोगों ने कहा कि अगर ठहराव नहीं दिया गया तो आंदोलन करेंगे. मंच के संयोजक सुरेशधारी ने मांग पत्र भी सौंपा.

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love
Amrit Bharat Station' CHAKRADHAR DIVISION General Manager of South Eastern Railway SER GM ANIL KUMAR MISHRA SER GM inspected Tatanagar station SER GM VISIT TATA TATANAGAR STATION
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRailway Station पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र, आधी कीमत में मिलेगी दवा, स्टेशनों की देखें सूची
Next Article TATANAGAR … GM/SER स्पेशल के पहले छोड़ दी मालगाड़ी, ऑपरेटिंग पर फूटा DRM/CKP का गुस्सा 
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group