KOLKATA. केंद्रीकृत सीबीटी पास करने वाले वाणिज्य/एसईआर के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी है. 70% कोटे के अंतर्गत एसीएम (ग्रेड-‘बी’) के पैनल की अंतिम सूची में टाटानगर के दोनों सीसीआई शंकर कुमार झा, संतोष कुमार प्रसाद के अलावा कुल 30 नाम शामिल हैं. वहीं एसटी श्रेणी से पांच लोगों का नाम इस सूची में हैं.
चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य विभाग से सीबीटी पास करने वालों में आठ लोगों का नाम है जबकि आद्रा से भी सात लोग इस सूची में हैं. इसके अलावा खड़गपुर, रांची के अलावा हेडक्वार्टर से भी चयनित उम़्मीदार हैं. सूची जारी होने के साथ ही मेडिकल की प्रक्रिया शुरू हो गयी है इसमें साक्षात्कार की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन को एसीएम के विभागीय चयन प्रक्रिया को हर हाल में 8 अग्रस्त तक पूरा करने को कहा गया है. इससे यह उम्मीद जतायी जाती है कि इससे पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और जोन को नये पांच एसीएम 8 अगस्त तक मिल जायेंगे. इसमें सामान्य श्रेणी से तीन जबकि आरक्षित श्रेणी से दो को मिलाकर कुल पांच का अंतिम चयन होना है. जिसकी प्रक्रिया चल रही है. नये एसीएम के पोस्टिंग आदेश भी 8 अगस्त तक जारी होने की संभावना जतायी जा रही है.
पोस्टिंग के साथ तबादले भी होंगे !
SER जोन में पांच नये एसीएम की पोस्टिंग के साथ तबादले भी संभव हैं. यहां कुछ एसीएम वर्तमान स्थान पर निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. नये लोगों को पोस्टिंग देने के साथ ही पूर्व से कार्यकाल पूरा करने वाले ACM का तबादला भी किया जा सकता है. रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार संवेदनशील पदों पर एक निर्धारित समय के बाद तबादले का प्रावधान है.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































