Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ऑपरेशन आहट : आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर बच्चों को किया जागरूक

खड़गपुर. आरपीएफ , खड़गपुर पोस्ट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सदस्यों ने मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्थानीय ट्रैफिक हाई स्कूल में व्याख्यान प्रस्तुत किया . ” ऑपरेशन आहट ” नाम से चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान इकाई के कई सदस्य उपस्थित रहे . बच्चों को सावधान करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है . इससे बचाव में बच्चों की भी बड़ी भूमिका हो सकती है .

बच्चों की काउंसेलिंग करते आरपीएफ अधिकारी

मानव तस्कर बच्चों को सुदूर प्रांतों में ले जाकर उनका विभिन्न प्रकार से दुरुपयोग करते हैं . कैसे अभागे बच्चों का मुख्यधारा में वापस लौट पाना मुश्किल होता है . लिहाजा बच्चों को विशेष तौर पर सावधान रहने की आवश्यकता है . कहीं भी कुछ संदिग्ध दिखे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करने की जरूरत है . ताकि समय रहते बचाव के उपाय किए जा सकें .

मानव तस्करी के खिलाफ चलाया जाने वाला अभियान तब तक पूरी तरह से सफल नहीं हो सकता जब तक कि बच्चे जागरुक ना हो जाएं . इसमें अभिभावकों व नागरिकों की भी बड़ी भूमिका है . महकमे की ओर से अभियान जारी रहने की बात कही गई .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...