- 2010 से 2019 तक एमडी भुटिया ने एसपीजी में दी थी उत्कृष्ट सेवा, प्रतिनियुक्ति पर एसपीजी में गए थे आरपीएफ इंस्पेक्टर
कोलकाता. विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर मिंगम दोरजे भुटिया को एसपीजी की ओर से पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन अंतर्गत हावड़ा आरपीएफ के नार्थ पोस्ट में तैनाती से पहले आरपीएफ इंस्पेक्टर एमडी भुटिया को भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए वर्ष 2010 से 2019 तक प्रतिनियुक्ति पर एसपीजी में भेजा गया था.

इंस्पेक्टर को सम्मानित करते सीनियर डीएससी
सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा होने के बाद रेलवे बोर्ड ने इंस्पेक्टर भुटिया की तैनाती पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन में हावड़ा नार्थ पोस्ट पर बतौर कमांडर कर दी थी. उधर, प्रतिनियुक्ति के कार्यकाल के दौरान इंस्पेक्टर भुटिया की उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए एसपीजी की ओर से पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) पदक के लिए उनका चयन किया. एसपीजी की ओर से भेजे गए मेडल को रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व रेलवे को भेज दिया गया.
बीते दिनों हावड़ा आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (कॉर्ड) अजय प्रकाश दुबे ने इंस्पेक्टर एमडी भुटिया को पुलिस पदक पहनाकर सम्मानित किया. एसपीजी की ओर से इंस्पेक्टर भुटिया को सम्मानित किए जाने पर आरपीएफ के गौरव में भी इजाफा हुआ है.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































