Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

आरपीएफ डीजी संजय चंदर पांच दिवसीय दौरे पर आ रहे कोलकाता

  • बामनगाछी में आरपीएफ पोस्ट की नई इमारत का करेंगे उद्घाटन, बंगाल पुलिस और आरपीएफ के आला अफसरों के संगे करेंगे बैठक

कोलकाता. रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद पहली मर्तबा आइपीएस संजय चंदर पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को कोलकाता पहुंचे रहे हैं. आरपीएफ के डीजी सुरक्षा सम्मेलन समेत कई उद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. वह रेलवे की सुरक्षा को लेकर बंगाल पुलिस और आरपीएफ के आला अधिकारियों के संग भी बैठक करेंगे. सूत्रों के अनुसार डीजी (आरपीएफ) आइपीएस संजय चंदर राजधानी एक्सप्रेस से बुधवार सुबह नई दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे.

आरपीएफ डीजी संजय चंदर

इसके बाद वह दोपहर साढ़े तीन बजे बामनगाछी आरपीएफ पोस्ट में तैयार नई इमारत (कार्यालय) का उद्घाटन करेंगे. पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे और सीएलडब्ल्यू के सुरक्षा सम्मेलन में भी डीजी शिरकत करेंगे. पांच दिवसीय दौरे के दौरान डीजी गार्डन रीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय का भी मुआयना करेंगे. वहीं पर आरपीएफ कांफ्रेंस हॉल का भी उद्घाटन करेंगे. डीजी का खड़गपुर में जैडटीआई जाने का भी कार्यक्रम है, जहां पर वह नए लग्गेज स्केनर क्लास रूम का उद्घाटन करेंगे.

29 अक्टूबर की दोपहर में आरपीएफ के डीजी कांचरापाड़ा ट्रेनिंग सेंटर में पुरुष एवं महिला इंटर रेलवे आरपीएफ फुटबाल टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. रेलवे की सुरक्षा में पुलिस और आरपीएफ के बीच बेहतर तालमेल कैसे बरकरार रखा जाए इस बाबत डीजी बंगाल पुलिस के आला अफसरों को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे और सीएलडब्ल्यू के आरपीएफ अफसरों के साथ भी रेलवे एवं यात्री सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे. 31 अक्टूबर को आरपीएफ के डीजी नई दिल्ली के लिए प्रस्तान करेंगे. डीजी के आगमन को लेकर आरपीएफ ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. स्टेशनों एवं रेल परिसर में अनाधिकृत दुकानों को भी हटा दिया गया है. डीजी की नजर में किसी तरह की खामियां ना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. अनाधिकृत वेंडरों को भी हिदायत दे दी गई है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...