Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सीबीआई का छापा, कार्मिक के कार्यालय अधीक्षक से पूछताछ

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार 12 जुलाई 2022 की दोपहर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. गाजियाबाद से आयी सीबीआई की टीम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के कार्मिक विभाग में दोपहर बाद पहुंची. सीबीआई टीम यहां कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी से वित्तीय अनियमितता और रिश्वत के मामले में पूछताछ कर रही है.

सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम बंद कमरे में रेल कर्मचारी से पूछताछ कर रही है. इसमें डीपीओ भी टीम के साथ मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि कार्यालय अधीक्षक एसके सोनी ने किसी मामले में एक ठेकेदार से रिश्वत ली है. हालांकि अब तक यह आधिकारिक रूप से नहीं सामने आया है कि सीबीआई की टीम ने किसकी शिकायत पर यहां जांच शुरू की है और इसमें क्या-क्या डेवलपमेंट हुए हैं. हालांकि आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने सीबीआई छापा की पुष्टि की है.

अब तक छापेमारी की विस्तृत जानकारी सीबीआई की ओर से जारी नहीं की गयी है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...