Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

WR : रेलवे सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ रनओवर, रेलवे बोर्ड ने जताया शोक

MUMBAI. रेलवे में सेफ्टी को लेकर जारी जद्दोजहद के बीच मुंबई मंडल (WR) के भायंदर स्टेशन पर 22 जनवरी 2024 की रात 20:55 बजे फेलियर अटेंड करने के दौरान सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ रनओवर हो गये. हादसे में  SSE/SIG Shri Vasu Mitra, ESM Shri Somnath Uttam L,  और ASST Shri Sachin Wankhede की मौके पर ही मौत हो गयी.

रेलवे बोर्ड ने इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) के नेताओं से संपर्क पर इस घटना के लिए शोक जताया है और शोक संतप्त परिजनों को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया है. IRSTMU के नेताओं ने भी दुःख की घड़ी में मृत सहयोगियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को शक्ति देने की कामना की है.

IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने कर्मचारियों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए संरक्षा को लेकर लड़ाई में सहयोग करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि सहयोगी ऐसे मामलों में रेल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए IRSTMU का सहयोग करें और उनकी ट्वीट को retweet, like, comment and share करने में नहीं हिचकिचाएं.

उन्होंने बयान जारी कर बताया कि रेलकर्मियों का एक-एक ट्वीट S&T कर्मचारियों के भविष्य के लिए आवश्यक है. उन्होंने लगे हाथ यह चेतावनी भी दी है कि फ्रेम में लटकाए जाने से पहले अपने हक के लिए एक हो जाइए वर्ना फ्रेम में लटकने के बाद सिर्फ और सिर्फ हम दुनिया को निहारते ही रह जाऐगें. यह काफी दुखद होगा.

वहीं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने IRSTMU  के अध्यक्ष नवीन कुमार से संपर्क कर संवेदना जताते हुए दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है. बोर्ड ने भी सभी कर्मचारियों को और अधिक सावधान होकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...