Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे दो साल में 10,000 जनरल, स्लीपर डिब्बों का करेगा निर्माण
रेल न्यूज

रेलवे दो साल में 10,000 जनरल, स्लीपर डिब्बों का करेगा निर्माण

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 10, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

New Delhi.  रेल यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के मकसद से भारतीय रेलवे अगले दो वित्त वर्षों में 10,000 गैर-वातानुकूलित डिब्बों का निर्माण करने जा रहा है. उत्तर रेलवे ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल का मकसद आम रेल यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाना है. अगले दो वर्षों में 10,000 गैर-वातानुकूलित डिब्बे बनाए जाने के बाद कुल यात्री डिब्बों में इनका हिस्सा 22 प्रतिशत बढ़ जाएगा.

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान रेलवे सामान्य (जनरल) श्रेणी के 2,605 डिब्बे, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 1,470 डिब्बे और एसएलआर (गार्ड एवं दिव्यांगों के लिए निर्धारित) श्रेणी के 323 डिब्बों के साथ 32 पार्सल वैन और 55 पैंट्री कार का निर्माण भी करेगा.

बयान के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए तैयार इस निर्माण कार्यक्रम में अमृत भारत ट्रेनों के लिए भी सामान्य, शयनयान और एसएलआर कोच शामिल हैं. इसी तरह वित्त वर्ष 2025-26 में भी सामान्य श्रेणी के 2,710 डिब्बे, शयनयान श्रेणी के 1,910 डिब्बे, 514 एसएलआर डिब्बे, 200 पार्सल वैन और 110 पैंट्री कार का निर्माण किया जाएगा.

बयान के मुताबिक, रेलवे का ध्यान गैर-वातानुकूलित डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ यात्रियों की बदलती जरूरतों एवं मौसमी उतार-चढ़ाव के अनुरूप आराम और उपलब्धता को बढ़ाने पर है.
नए रेल डिब्बों के निर्माण से रेलवे अधिक संख्या में यात्रियों को पक्का (कन्फर्म) टिकट मुहैया कराने की स्थिति में होगा। इससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा.

खासतौर पर त्योहारों एवं छुट्टियों के समय कन्फर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है. ट्रेन में जनरल और स्लीपर श्रेणी के डिब्बों की संख्या कम होने से भी समस्या बढ़ जाती है.
रेलवे ने इसी समस्या को दूर करने और सुविधाजनक सफर मुहैया कराने के इरादे से गैर-वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों का निर्माण करने का फैसला किया है.

Spread the love
General coach in train General passengers indian railway
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – लोको पायलट रेलवे परिवार का अहम हिस्सा, विपक्ष कर रहा दुष्प्रचार
Next Article Railway ‘Group-D’: पेपर लीक मामले में UP के दो विधायक समेत 19 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group