Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

CKP DIV : सीनियर डीसीएम कार्यालय के ऑफिस सुप्रीटेंडेंट की बेटी अदिति को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

  • चक्रधरपुर की अदिति कुंडू भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए की गयी सम्मानित

Chakardharpur. चक्रधरपुर की अदिति कुंडू को भारत स्काउट एंड गाइड्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित की गयी हैं. अदिति को मंगलवार को यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया. अदिति कुंडू चक्रधरपुर के चांदमारी मोहल्ले की रहने वाली है. उनके पिता अप्पू रंजन कुंडू चक्रधरपुर सीनियर डीसीएम कार्यालय में ऑफिस सुप्रीटेंडेंट हैं.

अदिति ने स्काउटिंग की शुरुआत कक्षा 7 में भारत स्काउट एंड गाइड्स स्काउट डेन चक्रधरपुर से शुरू की थी. इस पुरस्कार के लिए अदिति ने वर्ष 2021 में ही लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी. इसके बाद लंबी चयन प्रक्रिया को पार करते हुए उन्होंने यह सम्मान हासिल किया.

स्काउटिंग का मूल मंत्र सेवा, सहयोग और अनुशासन हैं. इसे सार्थक बनाने हुए अदिति ने समर्पण के साथ इस लक्ष्य को पाया. चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों ने ने अदिति की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणश्रोत बताया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...