Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

रेलवे का होगा निजीकरण ! रेलमंत्री ने संसद में क्या की घोषणा, यह जानने वाली बात है

रेलवे के निजीकरण पर एक बार फिर सरकार चर्चा में हैं. इस बार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी है. यह चर्चा इसलिए भी अहम है कि अब तक सरकार  कई कंपनियों को निजी हाथों में सौंप चुकी है. कई का संचालन निजी कंपनियां कर रही है. ऐसे में रेलवे के निजीकरण को लेकर रेलमंत्री का बयान काफी अहम हो जाता है.

सदन में लिखित सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘सरकार ने पहले भी कहा है और एक बार फिर हम सभी को कहना चाहते है भारतीय रेल का निजीकरण नहीं होगा. रेल मंत्री की इस घोषणा के बाद रेलवे यूनियनों की प्रतिक्रिया सामने आयी है. नेताओं का कहना है कि रेलमंत्री लगातार यह बयान देते रहे हैं कि रेलवे के निजीकरण का इरादा नहीं है लेकिन एक के बाद एक सेवाओं को लगातार निजी हाथों में दिया जा रहा है.

रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) नीति के तहत अगले तीन वर्षों में जीसीटी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 22 जीसीटी पर पहले से ही काम चल रहा है. जीसीटी आपरेटरों का चयन निविदा प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा.

हालांकि रेल मंत्री ने सदन में भावी प्लान की भी जानकारी दी. बताया कि आने वाले समय में रेलवे सुविधाओं में बढ़ोतरी करेगी. कई ट्रेनों में बदलाव किया जाएगा. तकनीक पर जोर है इसलिए आने वाले समय में रेलवे में सिस्टम एडवांस हो जाएगा. इसके लिए कई परियोजनाएं चल रही है. रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) नीति के तहत अगले तीन वर्षों में जीसीटी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 22 जीसीटी पर पहले से ही काम चल रहा है. यानी आने वाले समय में रेलवे बहुत ज्यादा सुविधाजनक होगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...