Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » PRAYAGRAJ : सेंट्रल अस्पताल में अफसर-यूनियन की पैरवी पर भारी पड़ रहे ‘दलाल’ !
रेल यूनियन

PRAYAGRAJ : सेंट्रल अस्पताल में अफसर-यूनियन की पैरवी पर भारी पड़ रहे ‘दलाल’ !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 8, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • UMRKS के नेता लगाते रहे एमडी के सामने गुहार, नहीं बनी बात, दलाल ने आधे घंटे में करा दिया रेफर 

Pimp in Hospital. रेलवे में दलाल की भूमिका सिर्फ यात्रा टिकट मिलने तक ही सीमित नहीं है यहां हर विभाग में भी यह प्रथा कितनी प्रभावी है इसका एक नजारा प्रयागराज सेंट्रल रेलवे अस्पताल में देखने को मिला है. यहां एक गंभीर मरीज को रेफर कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UTTAR MADHAYA RAILWAY KARMCHARI SANGH) के बड़े नेता सीएमएस से लेकर एमडी तक से गुहार लगाते रहे लेकिन बात नहीं बनी. हद तो तब हो गयी जब एक बिचौलिया सामने आया और आधे घंटे में मरीज को यशलोक हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के स. महामंत्री रूपम पाण्डेय ने पूरे मामले को प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, कानपुर को पत्र लिखकर सेंट्रल अस्पताल में चल रही दलाली की जानकारी दी है. रूपम पांडेय ने बताया है कि रेलवे हॉस्पिटल में मरीजो के रेफर करने में धांधली की जा रही है. एक गंभीर चोटिल मरीज के लिए उसके परिवार की सहमति से संघ के पदाधिकारियों ने डाॅ. एसएस नायक से रेफर करने के लिए वार्ता की लेकिन उन्होंने रेलवे कानून का हवाला देकर मना कर दिया. यह स्थिति यूनियन नेताओं की ही नहीं बल्कि अधिकारियों के साथ भी हो रही है.

इसके बाद यह बात एमडी के पास रखी गयी उन्होंने भी मरीज को रेफर करने में अपनी असमर्थता जतायी और इंकार कर दिया. दिलचस्प बात यह रही कि उसी दिन आधे घंटे बाद एक ही मेडिकल में सक्रिय एक तथाकथित  दलाल से संपर्क करने पर मरजी को यशलोक हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. संघ ने पीसीएमडी के समक्ष दिये गये आवेदन में यह जानना चाहा है कि आखिर क्या वजह थी कि पहले मरीज को रेफर के लिए मना किया गया और फिर किस  स्वार्थ की पूर्ति के बाद उसे तत्काल रेफर कर दिया गया.

संघ का आरोप है कि सेंट्रल हास्पीटल के लिए यह पहली घटना नहीं है. संघ के पास बहुत से उदाहरण है और संघ इस कृत्य की निंदा करता है. संघ की ओर से रूपम पांडेय ने अस्पताल की व्यवस्था को सवालों के घेरे में लाते हुए जांच की मांग की है और जोन के पीसीएमडी से वार्ता के लिए समय मांगा है. इस घटना की जानकारी महाप्रबंधक / उ.म.रे. /प्रयागराज, अखिल भारतीय महामंत्री / भारतीय रेल मजदूर संघ, नई दिल्ली, प्रदेश महामंत्री / भारतीय मजदूर संघ, उ.प्र. को भी दी गयी है.

Spread the love
Pimp in the hospital prayagraj PRAYAGRAJ NEWS Rail News umrks UTTAR MADHAYA RAILWAY KARMCHARI SANGH अस्पताल में दलाल उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ प्रयागराज न्यूज प्रयागराज रेलवे सेंट्रल हास्पीटल रेल न्‍यूज रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleगोरखपुर से आगरा तक चलेगी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस, 10 घंटे की यात्रा का प्लान तैयार
Next Article Suicide : 15 दिन में तीन महिला रेलकर्मियों ने दी जान, अब बिलासपुर में सीआई ने लगायी फांसी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group