KHARAGPUR. रेल परिचालन में यात्री संगठनों का खासा महत्व है, क्योंकि ऐसे संगठन रेलवे और यात्रियों के बीच सेतु का कार्य करते हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल अंतर्गत पांशकुड़ा -हल्दिया-दीघा साउथ ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन भी ऐसे ही संगठनों मैं शामिल है जो यात्री हित के लिए लगातार सक्रिय है.

अधिकारी को ज्ञापन देते अधिकारी
संभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर लगातार रेलवे प्रशासन के संपर्क में रहने सहित संगठन के पदाधिकारी विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं . हाल में इसके पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भी बढ़कर हिस्सा लिया था.

सफाई अभियान में हिस्सा लेते संगठन के लोग
संगठन के सचिव सरोज घारा ने कहा कि जब हमें कहीं रेलवे की कोई खामी नजर आती है या रेल प्रशासन यात्री हित से जुड़े किसी मुद्दे को लगातार अनसुना करता रहता है तो हम यह बात संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाते है. वही आजादी का अमृत महोत्सव वह स्वच्छ भारत अभियान में भी हाथ बंटाते हैं. हमारी कोशिश है कि रेलवे लगातार आगे बढ़े और यात्रियों के हितों का ख्याल रखें.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026



















































































