Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Northern Railway में सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण पर खर्च किये जायेंगे 421.41 करोड़ रुपये
बोर्ड/जोन

Northern Railway में सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण पर खर्च किये जायेंगे 421.41 करोड़ रुपये

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 9, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • हाई डेंसिटी नेटवर्क (HDN) और हाईली यूज्ड नेटवर्क (HUN) मार्गों पर सुरक्षा की मजबूती पर दिया जा रहा जोर 
  • दिल्ली और अंबाला मंडल के कुल 34 स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली स्थापित होगी 

NEW DELHI. रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे के तहत सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 421.41 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की. इनका उद्देश्य हाई डेंसिटी नेटवर्क (एचडीएन) और हाईली यूज्ड नेटवर्क (एचयूएन) मार्गों पर रेल संरक्षा को और मजबूत करना तथा परिचालन दक्षता में वृद्धि करना है.

स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत दिल्ली और अंबाला मंडल के कुल 34 स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली स्थापित की जाएगी. यह कार्य उन स्टेशनों पर किया जाएगा, जहां स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है. आधुनिक सिग्नलिंग और कवच तकनीक के समन्वय से व्यस्त रेल मार्गों पर सुरक्षित, सुचारु और उच्च क्षमता वाला ट्रेन संचालन सुनिश्चित होगा.

रेल मंत्रालय के अनुसार दिल्ली मंडल में एचडीएन/एचयूएन मार्गों पर स्थित 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिस पर 292.24 करोड़ रुपये की लागत आएगी. वहीं अंबाला मंडल में एचडीएन/एचयूएन मार्गों के 13 स्टेशनों पर यह प्रणाली लगाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 129.17 करोड़ रुपये होगी.

इन दोनों परियोजनाओं को उत्तर रेलवे के लिए निर्धारित 1,547 करोड़ रुपये के सब-अम्ब्रेला कार्य के अंतर्गत मंजूरी दी गई है. यह स्वीकृति ‘कार्य, मशीनरी और रोलिंग स्टॉक कार्यक्रम’ के तहत पिंक बुक 2024-25 के बड़े अम्ब्रेला अनुमोदन का हिस्सा है.

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को अपनाना रेलवे संरक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम माना जा रहा है. पारंपरिक मैकेनिकल इंटरलॉकिंग की तुलना में ईआई प्रणाली कंप्यूटर आधारित होती है, जो सिग्नल और पॉइंट्स के संचालन को स्वचालित रूप से नियंत्रित करती है. इससे मानवीय भूल की संभावना न्यूनतम हो जाती है और ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनता है.

रेल मंत्रालय के अनुसार कवच प्रणाली से युक्त मार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लागू करने से उत्तर रेलवे एक मजबूत, आधुनिक और त्रुटिरहित नेटवर्क की ओर अग्रसर होगा. यह नेटवर्क न केवल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले यातायात दबाव को भी प्रभावी ढंग से संभालने में सक्षम होगा.

Spread the love
HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways modernization Northern Railway railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY Railways-Signaling-Upgrade-NR signaling system spend ₹421.41 crore इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleलोको पायलट मनीष कनोजिया के पुत्र यशांग ने अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण
Next Article बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद में NWR AGM और DRM ने रेलकर्मियों को दिया ‘सेफ्टी टिप्स’
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group