Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

राष्ट्र भाषा हिंदी बेहद सहज , सरल और समृद्ध है : रतिकांत बिस्वाल

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

राष्ट्र भाषा हिंदी बेहद सहज , सरल और समृद्ध है . इसके अधिकाधिक उपयोग में किसी को हिचक नहीं होनी चाहिए. पश्चिम मेदिनीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में आयोजित राजभाषा समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने कुछ ऐसे ही उद्गार व्यक्त किए . मेदिनीपुर स्थित स्थानीय सभागार में पुरस्कार वितरण तथा राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख श्री रतिकांत बिस्वाल ने की . समारोह का शुभारंभ लाला लाजपत राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया .

मंडल प्रमुख ने कहा कि राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में पीएनबी अग्रणी है . फलस्वरूप हमारे बैंक को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च राजभाषा कीर्ति पुरस्कार तथा अन्य उच्चस्तरीय पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं . हिंदी देश के सभी भागों में बोले जाने वाली जानभाषा है , जो कि हमारी मातृभाषा भी है . यह अत्यन्त ही सरल और सहज भाषा है जो सम्पूर्ण भारतवर्ष को आपस में जोड़ती है . हिंदी माह के दौरान हिंदी निबंध प्रतियोगिता, समाचार वाचन प्रतियोगिता, राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं पुरस्कृत भी किया गया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...