Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Vizianagaram रेलवे स्टेशन के पास नागावली एक्सप्रेस पटरी से उतरी, जाने आगे क्या हुआ…

Vizianagaram: विजयनगरम रेलवे स्टेशन के पास नागावली एक्सप्रेस (20810) बुधवार को पटरी से उतर गई. यह ट्रेन विजयनगरम पहुंचने और संबलपुर जाने के लिए सुबह करीब 11.40 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई थी. रवाना होने के कुछ ही देर बाद स्टेशन के पास दो डिब्बे पटरी से उतर गए. गौरतलब है कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

विजयनगरम रेलवे स्टेशन से आ रही एक ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे वेंकट लक्ष्मी थिएटर जंक्शन पर पटरी से उतर गए. चूंकि ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, इसलिए किसी की जान नहीं गई. रेलवे अधिकारियों ने पटरी से उतरे डिब्बों को हटा दिया और बाकी ट्रेन को सामान्य तरीके से रवाना किया. रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने कोई जनहानि नहीं होने पर राहत की सांस ली है.

मालूम हो कि 30 मार्च को, कामाख्या एक्सप्रेस ओडिशा के चौद्वार के पास पटरी से उतर गई थी. कथित तौर पर ट्रेन चौद्वार इलाके में मंगुली के यात्री पड़ाव के पास पटरी से उतर गई थी.

रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. ट्रेन के कम से कम 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह हादसा सुबह 11.54 बजे हुआ था. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आयी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...