Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

MUMBAI : कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच के टॉयलेट में मिला 5 साल के बच्चे का शव

Untitled design - 1

MUMBAI. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर शुक्रवार तड़के कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) के AC कोच से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. ट्रेन के एसी कोच के टॉयलेट में एक तीन साल के बच्चे की लाश मिली. बताया जाता है कि ट्रेन की सफाई के दौरान बाथरूम के डस्टबिन से 5 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया. ट्रेन के कोच से बच्चे का शव मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की रात करीब 1:05 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची थी. इसी दौरान जब सफाई का काम शुरू हुआ तो प्रभारी कर्मचारी को टॉयलेट के कूड़ेदान में मासूम का शव नजर आया. तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधन को दी गई और कुछ ही देर में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए.

सूरत से चचेरे मामा ने किया था बच्चे का अपहरण, परिवारिक विवाद में हत्या 

बताया गया कि मृतक बच्चे की मां ने एक दिन पहले ही गुजरात के सूरत जिले के अमरोली पुलिस थाने में अपने चचेरे भाई विकाश शाह (उम्र 25 वर्ष) पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस अब उसी पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर आगे बढ़ रही है. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

इस घटना के बारे में रेलवे कमिश्नर राकेश काला सागर ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी की इस बच्चे की मिसिंग कंप्लेंट सूरत में दर्ज की गई थी. दो दिन पहले शिकायत सूरत पुलिस के पास दर्ज होने के बाद सूरत पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी. रेलवे कमिश्नर ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...