KHARAGPUR. . आरपीएफ टाउन पोस्ट, खड़गपुर पोस्ट की टीम को रेलवे केबुल चोरी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. यह कार्रवाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में की गयी. इसमें एसआई नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जीडी पात्रा, एससी राजवार, कांस्टेबल पी. शेखर, जितेंद्र कुमार, जे मंडल, एसआई गिरीश चंद्र दास, एएसआई टी. अंसारी के अलावा सीआईबी की टीम शामिल थी.
गोपनीय सूचना पर टीम ने गुजराती स्कूल, खड़गपुर के सामने छापेमारी कर चार लोगों को पकड़ा. उनके पास बड़े प्लास्टिक बैग में ठेला पर रेलवे केबुल क साथ पकड़ा. पकड़े गये सभी लोग आज़ाद बस्ती के रहने वाले एसके सद्दाम, एसके सफीक, एसके रमजान और एसके नकबर थे. इनके पास से रेलवे केबल के टुकड़े पाए गए. यह चोरी इलेक्ट्रिक सब स्टेशन/गोल बाजार/खड़गपुर से की गयी थी.
बरामद संपत्ति का मूल्य 34,888/- रुपये है. पूछताछ के बाद पुराने बाबा होटल के पास मोहम्मद दस्तगीर के स्क्रैप गोदाम पर छापा मारा. यहां मोहम्मद दस्तगीर को रेलवे केबल खरीदने के आरोप मे पकड़ा गया. जांच में गोदाम से कुल 1,37,403.84 रुपये मूल्य का रेलवे केबुल कटी अवस्था में बरामद किया गया. पूछताछ में यह पता चला कि 18 अगस्त की रात एसके सद्दाम, एसके सफीक, एसके रमजान और एसके नकबर ने यह केबुल यहां बेचा था.
- चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान! - September 1, 2026
- ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों - September 1, 2026
- दिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’! - September 1, 2026




















































































