Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बीजीएम में मुद्दों पर मंथन

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन , खड़गपुर का बीजीएम विगत शनिवार को खड़गपुर के गोल बाजार में आयोजित हुआ . स्थानीय सभागार में आयोजित इस सम्मेलन शाखा व मंडल स्तर के तमाम पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे . जिनमें संगठन के महासचिव एम.एन प्रसाद , जोनल सचिव पारस कुमार , मंडल सचिव यु. के . पात्र तथा शाखा सचिव बी पी पात्र आदि प्रमुख रहे.

मुख्य अतिथि कामरेड एम. एन प्रसाद , महासचिव एआइएलआरएसए ने अपने संबोधन में संगठन से जुड़े मुद्दों को विशेष रुप से रेखांकित करते हुए कहा कि रिक्त पदों पर बहाली अविलंब होनी चाहिएं . मुख्य वक्ता पारस कुमार व महादेव भट्टाचार्य ने भी बताया कि रनिंग स्टाफ किन विषम परिस्थितियों में कार्य करने को मजबूर हैं .

सम्मेलन में एआइजीसी , आरआरइए , एटक तथा एसइआरएमसी के तमाम प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. जिनमें जोनल सांगठनिक सचिव जी . पी . यादव , मंडल सचिव राम नरेश , मंडल अध्यक्ष ए. के. चक्रवर्ती तथा शाखा सचिव गनेश कुमार आदि शामिल रहे . महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा के साथ ही सम्मेलन में नई कार्य समिति भी गठित की गई .

वहीं रविवार को खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित लाबी के पास मजदूर दिवस का पालन किया गया .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...