Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कुड़मी आंदोलन का दिखने लगा असर, कई जगह रोकी गयी ट्रेनें, रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, डायवर्ट की गयी अहम ट्रेनें
बोर्ड/जोन

कुड़मी आंदोलन का दिखने लगा असर, कई जगह रोकी गयी ट्रेनें, रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, डायवर्ट की गयी अहम ट्रेनें

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 20, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • दर्जनों की संख्या में यात्री ट्रेनें जहां – तहां रोकी गयी, हजारों यात्री हो रहे परेशान 
  • जाम खत्म कराने के लिए प्रदर्शनकारियों से बात कर रहा रेल व जिला प्रशासन
  • रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की, कई को किया गया शॉट टर्मिनेट
  • सीनी में प्रदर्शन, चाकुलिया स्टेशन पर खड़ी है हावड़ा –राउरकेला वंदे भारत  

KOLKATA/CKP. कुड़मी समाज के आंदोलन के कारण रेलवे सेवा प्रभावित होने लगी है. रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है.  कई ट्रेनें जहां-तहां रोककर रखी गयी है. सुबह से शुरू हुए आंदोलन के कारण खड़गपुर-चक्रधरपुर-धनबाद-रांची रेलमंडल में ट्रेन परिचालन पर असर पड़ा है. कुछ ट्रेनों को रद्द किये जाने की भी खबर है.

हालांकि प्रशासन ने पूर्व के अनुभव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती के साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर रही है लेकिन इसका असर अब तक आंदोलनकारियों पर नहीं पड़ा है. दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है. इसमें हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें : आज सुबह झारखंड–बंगाल–ओडिशा में थम जायेंगे ट्रेनों के पहिये, लाखों यात्री होंगे परेशान, जाने रेलवे की तैयारी …

गालूडीह, सिनी के अलावा कई स्टेशनों पर सुबह से ही आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर जम गये है. इससे ट्रेनों का परिचालन ठप पड़ गया है. खड़गपुर मंडल के भंजपुर में सुबह 5:02 बजे प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर आ गये थे. वहीं चक्रधरपुर मंडल के सीनी में भी रेलवे ट्रैक जाम कर दिया गया है. हावड़ा–मुंबई और टाटानगर–रांची जैसे व्यस्त रूट प्रभावित हुए.  सीनी में चल रहे प्रदर्शन के कारण हावड़ा –राउरकेला वंदे भारत को चाकुलिया स्टेशन पर रोका गया है.

सांसद भी रेलवे ट्रैक पर उतरें

कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद आंदोलनकारियों के रुख में बदलाव जरूर आया है और इस बार आंदोलन का हर हाल में शांतिपूर्ण करने की तैयारी की गयी है. इसमें आंदोलनकारी नेताओं ने समर्थकों से स्पष्ट कहा है कि अगर प्रशासन सख्ती दिखाये और हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू करे तो उसका विरोध नहीं करना है.

ऐसे में यह माना जा रहा है कि कुछ घंटों के आंदोलन के बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सुरक्षा एजेंसियों रेल चक्का जाम को खत्म करा देंगी और प्रदर्शन अधिक विस्फोटक रूप नहीं लेगा. इस बीच रेल और जिला प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारी नेताओं से वार्ता कर रही है ताकि रेल चक्का जाम को समाप्त कर यात्रियों को राहत पहुंचायी जा सके.

धनबाद होकर गुजरने वाली दुरंतो और कई ट्रेनों को गया से तिलैया, नवादा, लखीसराय, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होकर चलाया जाएगा. धनबाद से मिल रही सूचनाओं के अनुसार रेल प्रशासन ने 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस, 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया है. वहीं 13305 धनबाद सासाराम इंटरसिटी धनबाद से खुली पर गोमो में रोक दी गई, 22812 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी गया गोमो के बीच चौधरीबांध में, 22324 गाजीपुर सिटी कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस चौबे में, 01929 झांसी पुरी स्पेशल ट्रेन कोडरमा में, 20840 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस चंद्रपुरा, 13303 धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस कतरास, 18106 जयनगर राउरकेला एक्सप्रेस सिजुआ, 17005 हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस चंद्रपुरा, 53343 गोमो चोपन पैसेंजर चंद्रपुरा, 63556 बरकाकाना आसनसोल मेमू भंडारीदह में खड़ी है.

Spread the love
and divert important trains demonstrate on railway tracks Kudmi agitation: Protesters halt trains at several places
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकुड़मी आंदोलन : आज सुबह झारखंड–बंगाल–ओडिशा में थम जायेंगे ट्रेनों के पहिये, लाखों यात्री होंगे परेशान, जाने रेलवे की तैयारी …
Next Article RPF शर्मसार : विभूति एक्सप्रेस के यात्री से 1.50 लाख की छिनतई में RPF एस्कार्ट पार्टी के दो जवानों पर FIR
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group