Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RPF शर्मसार : विभूति एक्सप्रेस के यात्री से 1.50 लाख की छिनतई में RPF एस्कार्ट पार्टी के दो जवानों पर FIR

  • पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन से जुड़ा है मामला , एक माह बाद दर्ज हुई प्राथमिकी 

PATNA. यात्रियों की सुरक्षा में तैनात RPF की कार्यप्रणाली को लेकर कभी – कभी गंभीर सवाल उठाये जाते रहे है लेकिन अब मामला आरपीएफ जवानों पर लूटपाट के मामले को लेकर गंभीर हो गया है. 17 अगस्त 2025 को 12334 डाउन विभुति एक्सप्रेस में यात्री से 1.50 लाख रुपये छिनतई के मामले में ट्रेन की RPF स्कॉट पार्टी के दो जवानों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लंबी जांच पड़ताल के बाद यह मामला दर्ज किया गया है. इस ट्रेन में आरपीएफ पोस्ट दानापुर की एस्कार्ट पार्टी थी. यात्री राजा बाबू वर्मा ने बैग से ₹1.50 लाख छीनने का आरोप लगते हुए रेल मदद (139) पर Ref.No 2025081712117 शिकायत दर्ज करायी था.

यही नहीं मामला चर्चा में आने के बाद शिकायतकर्ता ने दानापुर जीआरपी में पहुंचकर एस्कार्ट पार्टी के दो सदस्यों की पहचान की. हालांक आरपीएफ जवानों की तलाशी में कुछ नहीं मिला. लेकिन इस मामले में तब नया माेड़ आ गया जब शिकायतकर्ता ने अचानक से अपना बयान बदलते हुए कहा कि उसका पैसा घर में ही छूट गया था और उसे अब कोई शिकायत नहीं करती है.  हालांक यह मामला मीडिया में आया और इसके बाद रेल प्रशासन ने गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की.

यह भी पढ़ें : DANAPUR : बक्सर के यात्री से विभूति एक्सप्रेस में ₹1.50 लाख की छिनतई…, RPF-GRP की भूमिका पर सवाल !

रेलवे बोर्ड से लेकर बिहार पुलिस महानिदेशक ने मामले को गंभीरता से लिया. गया रेल डीएसपी के नेतृत्व में इसकी जांच की गयी. इसमें सारा तथ्य सामने आ गया. जांच के बाद 31.08.2025 को यात्री की शिकायत पर जीआरपी बक्सर में 204/25 U/S 309(6)BNS मामला दर्ज किया गया जिसमें आरपीएफ की स्कॉट पार्टी के दो जवानों को आरोपी बनाया गया है.

अब तक जो बाते सामने आयी है कि उसके अनुसार घटना सामने आने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप वर्णवाल (IPF/DNR) सीआईबी इंस्पेक्टर राजकुमार, एएससी दानापुर हरिकांत प्रसाद सिंह उक्त दिन रात भर दानापुर जीआरपी में जमे रहे. ऐसा कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को दवाब में लाने का कुचक्र रचा. जांच में इन अधिकारियों के जीआरपी दानापुर में उपस्थिति का रिकार्ड मिला. अब सवाल यह उठाया जा रहा है कि जब सुरक्षा देने वाले ही लूटपाट में शामिल होने लगे और उन्हें बचाने में उनके अधिकारी सामने आ जाये तो यात्रियों की मौन सुनेगा?

यात्रियों की शिकायतों का क्या होगा? उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कैसे होगी?  अगर आरोप सही हैं तो आरपीएफ की छवि दानापुर डिवीजन में शर्मसार हुई है. इसके लिए न सिर्फ जिम्मेदार इंस्पेक्टर, बल्कि सीनियर डीएससी से लेकर आईजी तक उतने की दोषी है क्योंकि इन लोगों ने इस कृत्य पर पर्दा डालने का प्रयास किया? अब रेल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और अब अब दो सुरक्षा एजेंसियों के बीच इस मामले में यह देखने वाले बात होगी कि यात्री को न्याय दिलाते हुए आरोपी जवानों को न्याय के कटघरे में किस तरह खड़ा किया जाता है ?

पीड़ित का शिकायत नामा 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...