Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » JHANSI : डीआरएम कार्यालय की महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म, जान से मारने की मिली धमकी !
आरपीएफ-जीआरपी

JHANSI : डीआरएम कार्यालय की महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म, जान से मारने की मिली धमकी !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 26, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सेवानिवृत्त होने के करीब कार्यालय अधीक्षक पर लगा आरोप, कहा – कभी कार्यालय तो कभी घर में आकर की जर्बदस्ती 

 JHANSI. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में तैनात एक महिला रेलकर्मी ने कार्यालय अधीक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला रेलकर्मी का आरोप है कि पुलिस में मामला दर्ज कराने पर बच्चों समेत उसे जान से मारने की धमकी दी गयी है. हालांकि पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत  पुलिस के अलावा रेलवे अधिकारियों से की है.

प्रेमनगर रेलवे कालोनी की निवासी महिला रेलकर्मी ने पुलिस व रेलवे को दी शिकायत में बताया है कि पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर उसकी नियुक्ति डीआरएम कार्यालय झांसी में चपरासी के पद पर चार साल पूर्व हुई थी. एक साल तक सब कुछ ठीक रहा. एक साल बाद कार्यालय अधीक्षक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. महिला कर्मचारी का आरोप है कि हाजिरी लगाने में देरी करने और दूसरे कारण बताकर उसे देर रात तक कार्यालय में रोककर उसके साथ कार्यालय अधीक्षक ने शारीरिक संबंध बनाया.

महिला का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक उसे कहता था कि उसे खुश करके ही नौकरी कर पाओगी. उसे कई बार ब्लैकमेल कर कार्यालय में दुष्कर्म किया. वह इज्जत व बच्चों की खातिर चुप रही. शिकायत में महिला कर्मचारी ने कहा है कि कार्यालय अधीक्षक ने कई बार घर आकर भी उसके साथ धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया. कार्यालय अधीक्षक जुलाई माह में सेवानिवृत्त हो रहा है. वह बार-बार यह कहता था कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उसका ख्याल रखना है. चेतावनी भी देता था कि यह मामला पुलिस में दिया अथवा कहीं शिकायत की तो परिवार समेत जान से मार देगा.

महिला रेलकर्मी ने रेलवे अधिकारियों से कार्यालय अधीक्षक से भयभीत होने की बात भी कही है. उसने शिकायती पत्र में लिखा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने काे मजबूर होगी. उधर रेलवे सूत्रों का कहना है कि महिला रेलकर्मी ने शिकायत दर्ज करायी है उसकी जांच की जा रही है. हालांकि अब तक आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है. कुछ रेलकर्मियों का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक को फंसाने की नीयत से यह जाल बुना गया है. अगर महिला रेलकर्मी को उससे कोई शिकायत थी तो यह मामला पहले क्यों नहीं उठाया गया. कर्मचारी के सेवानिवृत्ति से ठीक पहले शिकायत को सामने लाया जाना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है. इसकी गंभीरता से जांच करायी जानी चाहिए.

Spread the love
DRM JHANSI indian railway JHANSI: A female railway employee of DRM office was raped RAPE IN RAILWAY DRM OFFICE received death threats!
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleKHARAGPUR : रेलवे अस्पताल में महिलाओं के लिए ओपीडी शुरू, सर्वो अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Next Article KANPUR : कानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने TTE को गिरा-पड़ा कर मारा, वायरल वीडियो, नहीं हुई कार्रवाई
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group