Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

JAMTARA ACCIDENT : कलझरिया स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आये यात्री, दो के मौत की पुष्टि

JAMTARA. जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में कई लोगों के आने की खबर है. हालांकि मरने वालों की संख्या को लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. अब तक दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. मिली सूचना के अनुसार अंग एक्सप्रेस को आग की सूचना पर रोका गया था. आग की सूचना पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हादसे में दो लोगों की मौत पर दुख जताया है.

कुछ यात्री नीचे ट्रैक पर कूद गये. इनमें कई उसी समय गुजर रही झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आ गये. घायलों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार के अनुसार अब तक दो शव बरामद किए गए हैं. इनमें सासाराम भंगहा कटिहार बिहार के रहने वाला मनीष कुमार और धपरी झाझा जमुई का सिकंदर कुमार है.

वहीं दूसरी ओर रेलवे ने ट्रेन में आग लगने की सूचना से इंकार किया है. पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा के अनुसार ट्रैक पर चल रहे दो लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की खबर है. आग लगने की घटना नहीं हुई है. मरने वाले स्थानीय लोग थे. इस मामले की जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर शव इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. लोगों का सामान, जूता-चप्पल ट्रैक पर बिखरा हुआ है. वहीं दो मृतकों की पहचान की गयी है. इनमें सासाराम भंगहा कटिहार बिहार के रहने वाला मनीष कुमार और धपरी झाझा जमुई का सिकंदर कुमार है.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...