Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Integrated Pension Scheme : रेल कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में एक चुनने का विकल्प : अनुराग त्रिपाठी
बोर्ड/जोन

Integrated Pension Scheme : रेल कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में एक चुनने का विकल्प : अनुराग त्रिपाठी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 27, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • उत्तर मध्य रेलवे ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) की दी जानकारी

PRAYAGRAJ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंज़ूर की गयी एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) एक अप्रैल 2025 से लागू होगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में से एक को चुनने का विकल्प दिया जाएगा. एकीकृत पेंशन योजना में कर्मचारियों को ‘सुनिश्चित पेंशन’ देने का प्रावधान है.

यह बातें उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी एवं मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने मंडल कार्यालय के “संकल्प“ सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही. NCR gives information about Integrated Pension Sch भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा संगठन है. यहां 13 लाख से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन सभी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार एक शानदार योजना लेकर आयी है. इस योजना में 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दिया जाएगा. यह वेतन न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि तक कम सेवा अवधि के लिए आनुपातिक होगा. इस योजना में सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन के अंतर्गत कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60 प्रतिशत उसके परिजन को दिया जाएगा. इस योजना में न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन 10,000 रुपये प्रति माह होगी. सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर महंगाई सूचकांक का लाभ भी कर्मचारी या कर्मचारी के परिजन को मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि उत्तर मध्य रेलवे में कुल 69,110 कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यरत हैं जिसमे से 55,587 कर्मचारी एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के अंतर्गत एवं 13,523 ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) के अंतर्गत हैं. इसके अतिरिक्त 6335 कर्मचारी ऐसे हैं जो विभिन्न कारणों जैसे सेवानिवृति, वीआरएस अथवा मृत्य के कारण सेवा में नहीं हैं. इस प्रकार उत्तर मध्य रेलवे में कुल 61,922 कर्मचारी एवं अधिकारी एनपीएस के अंतर्गत हैं. जिन्हें यूपीएस या एनपीएस को चुनने का अधिकार दिया जाएगा. प्रयागराज मंडल के कुल 27,518 कर्मचारी एवं अधिकारी एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के अंतर्गत हैं. जिसमें कुल 26,000 कार्यरत, 1518 (सेवानिवृत, वीआरएस एवं मृत्यु) कर्मचारी एवं अधिकारी एनपीएस के अंतर्गत हैं.

प्रेस वार्ता में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य संजय सिंह, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे, पीआरओ अमित मालवी, अमित कुमार सिंह, रागिनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Spread the love
Integrated Pension Scheme UPS NCR Prayagraj उत्तर मध्य रेलवे प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बोर्ड का आया फरमान ! यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS का अर्थतंत्र समझाने उतरे डीआरएम-डीएफएम-डीपीओ
Next Article GAJIPUR : शराब तस्करों ने की थी आरपीएफ जवानों की हत्या, चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group