Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » कर्ज लेकर हाई स्पीड ट्रेन चलाना रेलहित में नहीं – कामरेड शिव गोपाल मिश्र
जोन/बोर्ड/डिवीजन

कर्ज लेकर हाई स्पीड ट्रेन चलाना रेलहित में नहीं – कामरेड शिव गोपाल मिश्र

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 16, 2017
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

एआइआरएफ 93वां अधिवेशन गोरखपुर में आयोजित
गोरखपुर. ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के 93वें अधिवेशन में दुनिया भर के फेडरेशन में महिलायों की बढती भूमिका और विकास में तकनीक के इस्तेमाल से नौकरी पर बढ़ते खतरे पर चिंता जाहिर की. देश में हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए जा रहे कर्ज को ओवर कैपिटलाइजेशन बताते हुए इसे रेलवे के लिए खतरनाक बताया गया. यहां रेलवे स्टेडियम में आयोजित अधिवेशन में फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि जनसंख्या के अनुसार नयी ट्रेनों को चलाने की जरूरत है लेकिन जर्जर पटरियों पर हाई स्पीड ट्रेन का दावा करना बड़ी चुनौती होगी. बुलेट ट्रेन पर धन लगाने के बजाय रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहिए ताकि अतिरिक्त पटरियां बिछ सकें, नए कोच का निर्माण किया जा सके. उन्होंने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन के लिए अत्यधिक कर्ज लेना भविष्य में खतरे का संकेत है. रिक्त पदों पर भर्ती न होने से सरंक्षा की कमान संभालने वाले कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है. खाली पदों पर रेल कर्मचारियों के बच्चों को नौकरी दी जाए.

लंदन से आए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी स्टेफेन कॉटन ने कहा कि सरकार सुरक्षा और सरंक्षा में तकनीक विकसित करने को लेकर निवेश करे लेकिन यह भी ख्याल रखना होगा कि इससे नौकरी पर खतरा न आए. कर्मचारियों की कुशलता का इस्तेमाल करने पर तकनीक का फायदा मिल सके. एआइआरएफ भारत के साढ़े चार लाख युवा कामगारों को संगठन में शामिल करे ताकि उनके भविष्य को लेकर भी विमर्श हो सके. नेपाल ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि अजय रॉय ने कहा कि भारत और नेपाल की साँझा संस्कृति है. भाईचारे का सम्बन्ध है. नेपाल में लोकतंत्र खतरे में है, नए संविधान पर चुनाव होने वाला है. ऐसे में यूनियन संगठित नहीं हुए तो कर्मचारियों व मजदूरों की मुश्किलें बढ़ेंगी.
अध्यक्ष कामरेड रखाल दास गुप्ता ने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. जिस तरह रेलवे ने निजी क्षेत्रों की तरफ कदम बढ़ाएं हैं उससे आने वाले दिनों में हमें लम्बा संघर्ष करना पड़ेगा. इस दौरान ITF के सेक्रेटरी नोयल कोआर्ड, जार्डन से आई यूथ कोऑर्डिनेटर बेरल, मेम्बर स्टाफ श्री ए.के. गुहेन, श्री के.एल. गुप्ता ने भी रेलकर्मियों के समक्ष आई चुनौतियों पर अपने सुझाव रखे.

सरकार निजीकरण की पक्षधर नहीं : रेल राज्यमंत्री

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार रेलवे के निजीकरण की पक्षधर नहीं है. सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में एआइआरएफ के 93वें वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का यह एक ऐसा संगठन है, जिसका किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव नहीं है. मनोज सिन्हा ने कहा कि भारतीय रेल और एआइआरएफ की अपनी विशिष्टता है. फेडेरेशन अपने अधिवेशन में भी रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा पर चर्चा करता है. देशभर से जुटे रेलकर्मी रेलवे के विकास की बात करते हैं. रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए रेल राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कुछ मांगों पर सहमति बन गई है. कुछ पर अभी बाकी हैं, जिसपर जल्द ही बातचीत के जरिये सहमति बना ली जाएगी. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे बड़ा संगठन है.

कर्मचारी जान जोखिम में डालकर रेलवे की सेवा कर रहे हैं. कर्मचारियों के सहयोग से ही भारतीय रेलवे की साख बनी हुई है. रेलवे के विकास की चर्चा करते हुए रेल राज्यमंत्री ने बताया कि पिछली सरकारें रेलवे के विकास के लिए प्रति वर्ष 45 हजार करोड़ रुपये निवेश करती थीं. जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक लाख 30 हजार करोड़ निवेश किया है. रेलवे के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने रेल दुर्घटनाओं पर भी चिंता जताई. कहा दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगना होगा. हालांकि, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं. अंत में उन्होंने रेलकर्मियों से अधिक से अधिक तकनीकी का प्रयोग करने का आह्वान किया.

तैयार किए जा रहे इंप्लाई चार्ट : मेंबर स्टाफ

अपने संबोधन में रेलवे बोर्ड के मेंबर स्टाफ एके गुहेन ने कहा कि रेलवे, कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रहा है. इंप्लाई चार्ट तैयार किया जा रहा है. चिकित्सा सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है. तेजी के साथ भारतीय रेल की तरक्की हो रही है. निर्माण कार्यो में तेजी आई है. 486 करोड़ लोगों ने यात्र की है. उन्होंने बताया कि एआइआरएफ रेलवे बोर्ड से संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता रहा है, जो इसकी विशिष्ट पहचान है. लंदन से पधारे विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के महामंत्री स्टीव कार्टन कर्मचारियों की भीड़ में गदगद दिखे. कर्मचारी एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि एआइआरएफ विश्वभर में ट्रेड कर्मचारियों की आवाज पहुंचा रहा है. विश्वभर में 750 ट्रेड यूनियन हैं, जिसमें एआइआरएफ का स्थान प्रमुख है. वार्षिक पत्रिका का विमोचन करने के बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 51वीं बार महामंत्री चुने जाने पर केएल गुप्त को सम्मानित किया. इस दौरान एआइआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र, नरमू के अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी, एआइआरएफ के अध्यक्ष रखाल दास, आदि मौजूद रहे.

साभार : एआइआरएफ

Spread the love
airf 93rd convention
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleयूनियन के लिए समय नहीं दे पा रहे जोनल पदाधिकारी पद छोड़ें : दोस्तीदार
Next Article नई तकनीक का इस्तेमाल कर राेके जायेंगे रेल हादसे
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group