Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहा था युवक, कुचलती हुई निकल गई ट्रेन, रह गया दर्दनाक मंजर …

Puri. जोखिम उठाकर रील बनाना कितना खतरनाक और जानलेवा हो सकता है, ये बात पुरी में हुए इस हादसे से समझी जा सकती है. ओडिशा के पुरी जिले में स्थित मंगलाघाट के एक लड़के की जनकदेईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. खबरों के मुताबिक, लड़का अपनी मां के साथ दक्षिणकाली मंदिर में दर्शन के लिए गया था. हादसा उस वक्त हुआ जब वे घर लौट रहे थे और रेलवे ट्रैक के पास रुक गए. घटना का दर्दनाक वीडियो ORRISA POST LIVE पर वायरल है.

चश्मदीदों के मुताबिक, लड़का अपने मोबाइल पर एक शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रेलवे लाइन के बेहद करीब खड़ा हो गया. उसने दूर से आती हुई ट्रेन को देखा और वीडियो के लिए पोज देने लगा. इसी दौरान बेहद तेज रफ्तार से रही ट्रेन का धक्का लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारी और स्थानीय निवासी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. सूचना मिलने पर, जीआरपी के अधिकारी आए और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि दुर्घटना सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने की कोशिश करते समय लड़के द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से हुई. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है और लड़के की मौत पूरी तरह से आकस्मिक थी. पुलिस अधिकारियों ने रेलवे लाइन के आसपास वीडियो बनाने को लेकर चेतावनी दी और इसे जानलेवा बताया है. जीआरपी के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा, युवाओं को यह समझना होगा कि कुछ सेकेंड के वीडियो के लिए अपनी जान को जोखिम में डालना ठीक नहीं है. रेलवे ट्रैक कोई मनोरंजन की जगह नहीं है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...