Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » असम के कोकराझार में रेलवे ट्रैक को आईईडी विस्फोट से उड़ाने का प्रयास, तीन घंटे बंद ट्रेन मूवमेंट, पहुंचे DG
    आरपीएफ-जीआरपी

    असम के कोकराझार में रेलवे ट्रैक को आईईडी विस्फोट से उड़ाने का प्रयास, तीन घंटे बंद ट्रेन मूवमेंट, पहुंचे DG

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 23, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KATIHAR. असम स्थित कोकराझार के पास रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ाने का प्रयास किया गया. मालगाड़ी चालक और गार्ड ने स्थिति को भांपते हुए ट्रेन रोककर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना बुधवार की रात लगभग 1:00 बजे की है. उस समय मालगाड़ी सलाकाटी और कोकराझार के बीच से गुजर रही थी. ट्रेन प्रबंधक को झटका लगने का अहसास हुआ और इसके बाद मालगाड़ी को रोका गया.

    जांच करने पर पता चला कि बम विस्फोट से ट्रैक और स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलते ही राज्य पुलिस, आरपीएफ के अलावा दूसरी एजेंसियां पहुंच गयी. तीन घंटे तक मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोककर रखा गया. सुबह 5:25 के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गयी थी. घटना को लेकर 8 ट्रेनों का जहां-तहां रोका गया था.

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने भी मीडिया से बातचीत में घटना की पुष्टि की है. रेलवे की ओर से से जारी बयान में बताया गया कि फिलहाल ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है. मगर विशेष निगरानी और चौकसी बरती जा रही है. वही इस घटना के बाद कटिहार रेल मंडल क्षेत्र में भी रेलवे ट्रैक की चौकसी बढ़ा दी गई है.

    कटिहार रेल मंडल के वरीय सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि अलीपुरद्वार रेल मंडल क्षेत्र में कोकराझार रेलवे स्टेशन के समीप हुए सस्पेक्ट बम ब्लास्ट की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. विभिन्न जगहों पर रेलवेसुरक्षा बल की विशेष बटालियन को रेलवे ट्रैक पर
    गश्ती लगानेका आदेश दिया गया है. कटिहार रेल मंडल के पश्चिम बंगाल क्षेत्र में स्थित विभिन्न रेललखंड के रेलवे ट्रैक की निगरानी की जा रही है. इसे लेकर आरपीएफ के विभिन्न वरीय और पोस्ट कमांडरों को विशेष आदेश जारी किये गये है.

    असम के पुलिस महानिदेशक पहुंचे, सुरक्षा का लिया जायजा 

    असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरमित सिंह ने गुरुवार को कोकराझार का दौरा किया और कोकराझार और सलाकाटी स्टेशनों के बीच आधी रात को हुए एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. इस विस्फोट में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

    हरमित सिंह, डीजीपी, असम

    डीजीपी सिंह ने घटना का आकलन करने और निवारक उपायों की योजना बनाने के लिए चराईखोला स्थित सातवीं बटालियन के पुलिस शिविर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने अधिकारियों को पूरे जिले में, खासकर रेलवे लाइनों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने राज्य पुलिस, रेलवे पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया. मीडिया से बात करते हुए, सिंह ने पुष्टि की कि विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हुआ था. उन्होंने कहा, “फोरेंसिक नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। जाँच जारी है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

    Assam; train movement halted for three hours; railway on alert Attempt to blow up railway track in Kokrajhar INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRPF IG ने रायपुर स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखा, जानी तैयारियां, दिये दिशा-निर्देश
    Next Article JHANSI : झेलम एक्सप्रेस में पकड़ाया फर्जी टीटीई, यात्रियों से अवैध रूप से कर रहा था वसूली
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group