Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

स्लीपर कोच को जेनरल यात्रियों के लिए इस्तेमाल करने की योजना, ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट मांगी

रेल मंत्रालय रिजर्व स्लीपर कोचों को जेनरल यात्रियों के लिए इस्तेमाल करने की योजना पर काम कर रहा है. इसके लिए जोनल अधिकारियों से उन ट्रेनों की पहचान करने को कहा गया है जो जिसमें दिन के समय अथवा सामान्यतय कम यात्री यात्रा करते हैं. रेलवे का प्रयास है कि ऐसे कोचों को अनरिजर्व कोचों में बदला जाये ताकि जनरल डिब्बों में यात्रा करने वालों को राहत दी जा सके.

फिलहाल रेलवे कुछ सालों से जनरल कोचों की संख्या कम कर एसी थ्री-टायर कोचों को बढ़ा रही है. यह कदम रेलवे राजस्व को बढ़ाने के लिए कर रहा है. इसका असर जेनरल कोच में सफल करने वालों पर पड़ा है. जेनरल कोच कम होने से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को सामान्य स्थिति में भी जगह नहीं मिल पाती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 अगस्त को रेलवे बोर्ड ने जीएससीएन (जनरल स्लीपर क्लास) कोचों को जीएस (अनारक्षित) में बदलने को लेकर कुछ निर्देश जारी किये है. यह निर्देश उन ट्रेनों के लिए है जिनमें दिन में सीटें खाली रहती हैं या जिनमें डिमांड कम है.

रेलवे बोर्ड ने जोनल अधिकारियों को उन ट्रेनों/सेक्शनों की पहचान करने को कहा है जिनमें ऑक्यूपेंसी कम है. ऐसे ट्रेनों के स्लीपर क्लास आरक्षित (जीएससीएन) कोचों को जीएस (अनारक्षित) में बदलने की सिफारिश देने को कहा गया है. इससे रेलवे को अधिक राजस्व मिल सकेगा और यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

आम तौर पर जनरल कोचों में अधिक भीड़ होती है. जनरल डिब्बों के लिए टिकट ट्रेन निकलने तक दिये जाते हैं. इसके अलावा बड़ी परेशानी वर्तमान में ट्रेनों में जेनरल कोच की संख्या कम होने को लेकर भी है. इससे यात्रियों को अधिक परेशानी होती है.

किसी भी खबर में सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप अपनी प्रतिक्रिया अथवा सूचना/खबरें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 9905460502 पर भेज सकते हैं. 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...