Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Ghazipur : चेन पुलिंग के बाद 18 मिनट में हुआ RPF जवानों की मौत का तांडव, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
मीडिया

Ghazipur : चेन पुलिंग के बाद 18 मिनट में हुआ RPF जवानों की मौत का तांडव, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 21, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • गुवाहाटी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सवार यात्रियों की सूची निकाल रही पुलिस, करेगी पूछताछ
  • घटना वाली रात 1.15  प्रमोद कुमार ने पत्नी से फोन पर की थी बात 

GAJIPUR. गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले दो आरपीएफ जवानों के शवों का मामला 48 घंटे बाद भी सुलझ नहीं पाया है. परिजन इसे हत्या मानकर चल रहे हैं. उनका कहना है कि दोनों शवों का अर्धनग्न अवस्था में मिलना ही इस बात का संकेत है कि उनके साथ कुछ अनहोनी हुई हैं. गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ के जवान जावेद खान, दिलदारनगर (गाजीपुर) और प्रमोद कुमार सिंह, आरा बिहार का शव बरामद किया गया था. दोनों मुगलसराय जंक्शन पर तैनात थे और आर्म्स लाने मोकामा जा रहे थे.

दिल्ली-हावड़ा मार्ग के गहमर जिला में यह घटना घटी जहां बीती शाम मिले दो शवों की शिनाख्त की गयी. गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में जावेद के शव की पहचान उसके भाई फैजान ने की. जावेद चार भाइयों में इकलौता कमाने वाला था. इस मामले में पुलिस के साथ ही आरपीएफ मुख्यालय मुगलसराय सक्रिय है और पड़ताल कर रहा है.

बताया जा रहा है कि आरपीएफ के दोनों जवान मुगलसराय से आरपीएफ के मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे. मंगलवार-बुधवार की रात रात 12:41 बजे पीडीडीयू से दोनों गुवाहाटी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सवार हुए. ट्रेन निर्धारित समय से 1.00 बजे रवाना हुई. 32 मिनट में ट्रेन धीना स्टेशन पहुंची तो चेन पुलिंग हो गयी. यहां ट्रेन सात मिनट तक रुकी रही. इसके बाद 18 मिनट में ट्रेन बकैनिया गांव के पास पहुंची. इसी 18 मिनट में जवानों के साथ कुछ अनहोनी हुई है. यह जाना जा रहा है कि हमलावरों ने दोनों जवानों को बेरहमी से मारा-पीटा और मौत के बाद निर्वस्त्र कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

यह बताया जा रहा है घटना वाली रात रात लगभग सवा एक बजे प्रमोद ने पत्नी सीमा से फोन पर बात की थी. कहा था कि वह ट्रेन में सवार हैं, सो जायेंगे तो घबराना मत. ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर कॉल करूंगा. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जो भी घटना घटी है वह 1.15 के बाद ही घटी है. पुलिस की टीम इस मामले में गुवाहाटी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सवार यात्रियों की सूची निकाल रही है ताकि कुछ सुराग मिल सके.

रेलवे सूत्रों के अनुसार शव की बरामदगी स्थल से करीब 29 किमी संख्या-715/22 पर ट्रेन 01.42 बने से 01.44 बजे तक एसीपी में खड़ी हुई थी. इसके बाद ट्रेन कई जगह घटनास्थल से पहले भी और बाद में भी एसीपी में खड़ी हुई.

पुलिस इस मामले में शराब तस्करों की भूमिका के अलावा दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना थी या हत्या. दोनों रात में मोकामा के लिए चले थे जबकि दूसरे दिन आरपीएफ कंट्रोल को सूचना मिली कि दोनों ट्रेनिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं. इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू हुई, तब दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने का पता चला.  प्रमोद का शव मंगलवार की सुबह बकैनिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला था.

Spread the love
Ghazipur: After chain pulling no clue found even after 48 hours RPF jawans died in 18 minutes
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleUMRKS ने सीआरबी को थमाया 38 सुझाव व मांगों का पुलिंदा, ओल्ड पेंशन की डिमांड सबसे ऊपर
Next Article चंदौली में जीवनाथपुर के स्टेशन मास्टर को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group