सिंगापुर से खबर आ रही है कि पूर्व रेलमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गयी है. लालू प्रसाद की स्थिति अभी भी नासाज है यानी चिंताजनक बनी हुई है. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य नहीं है. वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. लालू प्रसाद को किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है.
आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई ,
मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई हैं.
बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए की पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच,आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें 🙏— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 12, 2022
इधर अस्पताल से घर आने के बाद रोहिणी आचार्य ने सोमवार को ट्वीट किया कि आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गयी, मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में हैं. उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है. बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच, आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें.
बता दें कि इससे पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा था कि लालू प्रसाद की तबीयत में अब सुधार है. किडनी ने भी काम करना शुरू कर दिया है. साथ ही लालू प्रसाद को किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्य को लेकर उन्होंने कहा कि वो भी तेजी से रिकवरी कर रही है.
तेजस्वी के दिये इस बयान के चंद घंटे बाद ही रोहिणी ने लालू प्रसाद के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. लालू की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी ने लिखा था कि ईश्वर को उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन ईश्वर के रूप में पापा को देखा है.
#FormerRailwayminister #LaluYadav #RJDSupremo
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































